Brain Stroke Symptoms: क्या आप जानते हैं कई बार इंसान बिल्कुल फिट और स्वस्थ नजर आता है लेकिन उसके बावजूद उसकी मौत ऐसे कारणों से हो जाती है जिस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है. ब्रेन स्ट्रोक उन्हीं में से एक है, जो अचानक किसी इंसान को होता है और अधिकांश मामलों में इससे मौत हो जाती है. हार्ट अटैक में जिस तरह लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है और सीने में दर्द उठता है. वैसे ही स्ट्रोक में हाथों-पैरों में कमजोरी और बोलने में कठिनाई महसूस होती है. मगर इस मेडिकल इमरजेंसी के बारे में समझना जरूरी है क्योंकि इसका खतरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है.
ब्रेन स्ट्रोक क्या है?
स्वास्थ्य प्लस के इमरजेंसी हेड डॉक्टर अंशुल जैन बताते हैं कि यह एक ऐसी समस्या होती है जिसमें दिमाग का एक हिस्सा काम नहीं करता है क्योंकि वहां ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है. इसलिए, ब्लॉकेज पैदा होती है और दिमाग तुरंत फंक्शनिंग बंद कर देता है. ब्लॉकेज की वजह से मस्तिष्क में खून की कमी हो जाती है और ऑक्सीजन सप्लाई भी प्रभावित होती है. इससे दिमाग में खून के थक्के बनने लगते हैं.
ये भी पढ़ें-निप्पल में इन 3 बदलावों का होना है कैंसर के शुरुआती संकेत, डॉक्टर ने बताया महिलाएं कैसे करें पहचान?
ब्रेन स्ट्रोक के कारण। Causes of Brain Stroke
ब्रेन स्ट्रोक होने के कुछ कारण सामान्य हैं जो लाइफस्टाइल से संबंधित होते हैं. डायबिटीज, हार्ट और हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को स्ट्रोक आने की संभावना अधिक रहती है. इसके अलावा, हाई बीपी, स्ट्रैस और डिहाइड्रेशन भी ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, 50 से अधिक आयु के लोगों को इसका रिस्क ज्यादा रहता है. मगर शराब और सिगरेट स्मोकिंग भी ब्रेन स्ट्रोक को काफी हद तक बढ़ा देता है.
ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण। Symptoms of Brain Stroke
- अचानक से आवाज में बदलाव देखना.
- अचानक एक तरफ का चेहरा टेढ़ा हो जाना भी ब्रेन स्ट्रोक का संकेत होता है.
- मुंह से झाग या पानी का अचानक निकलना ब्रेन स्ट्रोक का कारण हो सकता है.
- शरीर के किसी हिस्से का एक दम से सुन्न पड़ जाना.
- चक्कर आना और शरीर का संतुलन न बना पाना.
- देखने में परेशानी महसूस करना.
ये भी पढ़ें-विटामिन- B12 के लिए नेचुरल सोर्स क्या है? डॉक्टर ने बताया बढ़ाने के लिए कैसे रखें डाइट
संबंधित खबरें
हाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
11 mins agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
55 mins agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
19 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
21 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
23 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines