निप्पल में इन 3 बदलावों का होना है कैंसर के शुरुआती संकेत, डॉक्टर ने बताया महिलाएं कैसे करें पहचान?

Breast Cancer Symptoms: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है. महिलाओं में इसके लक्षण शुरुआती दिनों में हल्के हो सकते हैं लेकिन उन्हें समझना जरूरी होता है. आइए आपको बताते हैं ब्रेस्ट कैंसर होने पर निप्पल में होने वाले बदलावों के बारे में.

breast cancer signs

Breast Cancer Symptoms: दुनियाभर में कैंसर के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यह कई प्रकार का होता है, जिनमें से एक ब्रेस्ट कैंसर भी है. इसे सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित करने वाला कैंसर माना जाता है. आमतौर पर यह महिलाओं को ज्यादा होता है, लेकिन कुछ पुरुषों को भी स्तन कैंसर हो सकता है. डॉक्टर ज्योति वाधवा बताती हैं कि Breast Cancer होने पर निप्पल की स्किन पर 3 बदलाव दिखते हैं जिन्हें हमें इग्नोर नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर होने पर निप्पल में दिखते हैं ये 3 संकेत। 3 Breast Cancer Warning Signs in Nipples

निप्पल का धसना- अगर किसी के निप्पल धंसने लग जाएं और दबे-दबे दिखें तो यह ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है. हालांकि, पुरुषों के साथ भी ऐसा हो सकता है लेकिन महिलाएं इस बदलाव को हल्के में न लें.

विज्ञापन

निप्पल की स्किन में खुरदुरापन- ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज-1 में निप्पल की त्वचा बिल्कुल काली और खुरदुरी पड़ जाती है. अगर यह खुरदुरी स्किन निकलने लगे या उसमें से स्किन ड्राई होने लगे तो यह भी एक लक्षण है. अपोलो अस्पताल की सीनियर ऑनकोलॉजिस्ट, डॉक्टर ज्योति कहती हैं कि निप्पल में एक्जिमा जैसे बदलाव दिखना ब्रेस्ट कैंसर का इशारा होते हैं.

विज्ञापन

निप्पल से लिक्विड आना- महिलाओं के शरीर में कैंसर सेल बनने पर उनकी निप्पल में से रसाव होने लगता है. इस रसाव (Liquid) का रंग सफेद या पानी जैसा भी हो सकता है. यह तरल चिपचिपा और कभी-कभी लाल भी होता है. ध्यान रहे लाल तरल गंभीर संकेत हो सकता है. इसलिए, इस लक्षण को इग्नोर करने से बचना चाहिए.

इसके अलावा, ब्रेस्ट और निप्पल में या उसके आस-पास किसी भी तरह की गांठ होना भी Breast Cancer का लक्षण होता है. बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है इसलिए, शरीर में होने वाले बदलावों को समय रहते समझें और जांच करवाएं.

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय

  • अपने वजन को नियंत्रित रखें.
  • शराब और धूम्रपान का कम से कम सेवन करें.
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें.
  • सेल्फ एग्‍जाम‍िनेशन हर 3-3 महीने में करें.
  • 35 से 40 वर्ष की आयु के बीच की महिलाओं को साल में 1 बार कैंसर की स्क्रीनिंग करवानी चाहिए.

ये भी पढ़ें-Anjeer Benefits: अंजीर खाना क्यों फायदेमंद है? पुरुषों को अपनी डाइट में जरूर करना शामिल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ