Weight Loss Tips: आजकल जिसे देखो वो मोटापा को लेकर ही रोना रोता है। भागदौड़ और व्यस्त जीवनशैली के कारण पहले सेहत पर कोई ध्यान नहीं देता और फिर बढ़ता वजन हर किसी को परेशान करता है। ऐसा नहीं कि सिर्फ खाने से ही वजन बढ़ता है, बल्कि वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं।
इसलिए हर किसी को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि कामकाज की वजह से आपकी सेहत पर कोई असर ना हो और आप ठीक रहें। लेकिन ऐसा नहीं होता है और हम मोटापे और कई दूसरी बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं।
लाइफस्टाइल को करें बेहतर
अगर आपका भी लाइफस्टाइल बिगड़ा है, तो आपको इसमें बदलाव जरूर करने होंगे। साथ ही आपको अपने ऊपर ध्यान भी देना होगा और एक बेहतर लाइफस्टाइल को अपनाना होगा। इसलिए आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ टिप्स को भी जोड़ना होगा, जो आपको मोटापे से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं, कि मोटापा कम करने के लिए किन टिप्स को फॉलो करना जरूरी होता हैं।
इन टिप्स को अपनाएं
1. हेल्दी डाइट
जिन लोगों का मोटापा बढ़ा होता है उनको लगता है कि कम खाना खाने से उनका वजन कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है। अगर आप हेल्दी डाइट नहीं लेंगे तो आप कमजोर हो जाएंगे इसलिए आपको हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है। साथ ही वजन कम करने के लिए आप डिप फ्राइड, चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खाघ पदार्थों से जितना हो सके उतना दूर रहें और अपने आहार में पोषक तत्व का सेवन करें।
2. एक्सरसाइज करना जरूरी
अगर आपका भी वजन बढ़ा हुआ है, तो आपको हर रोज एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से आपकी मांसपेशियां टोन होता है और पेट की चर्बी को कम होती है। इसलिए आपको इसे भी अपने लाइफस्टाइल में अपनाना चाहिए।
3. शराब और स्मोक को आज ही छोड़ दें
जिन लोगों का मोटापा बढ़ा हो, उन्हें शराब और स्मोक का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपने इसे नहीं छोड़ा तो ये आपके लिए बहुत हानिकारक होता है। इसलिए जितना हो सके इससे दूर ही रहें।
4. भरपूर नींद लें
अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो आपको 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होता है। नींद से आपको मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।
और पढ़िए –Weight Loss TIPS: ये छोटे-छोटे दाने तेजी से घटाते हैं वजन, बस इस वक्त करें सेवन, पिघल जाएगी चर्बी
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
4 mins agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
17 mins agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
3 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
6 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
7 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
21 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
23 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines