Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Tips to Know Strong Lungs : यह बात हम सब जानते हैं कि शरीर के लिए ऑक्सीजन बेहद जरूरी है। ऑक्सीजन को शरीर में ले जाने और शरीर से दूसरी विषैली गैसों को बाहर करने का काम फेफड़े करते हैं। सोचिए, अगर हमारे फेफड़े खराब हो जाएं तो क्या हम सांस ले पाएंगे? जवाब है- नहीं। इसलिए फेफड़ों को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। फेफड़ों की मजबूती कई तरीकों से पहचान सकते हैं।
इन तरीकों से पहचानें फेफड़ों की मजबूती
इस टेस्ट को आप घर पर भी कर सकते हैं। इसमें आपको घर पर ही बलून फुलाने होंगे। मार्केट से वे बलून खरीद लें जो बर्थडे पर डेकोरेशन के लिए लगाए जाते हैं। एक बलून को फुलाएं। अगर 4-5 बलून को फुलाने पर सांस ही फूलने लगे तो समझ लें कि आपके फेफड़े मजबूत नहीं हैं।
यह एक छोटी डिवाइस होती है जिसमें तीन हल्की बॉल होती हैं। इसमें लगी पाइप के जरिए फूंक मारनी होती है। फूंक मारने से अगर तीनों बॉल ऊपर उठ जाती हैं तो समझ जाएं कि आपके फेफड़े मजबूत हैं। अगर एक या दो बॉल ही उठें तो फेफड़े मजबूत करें। Three Ball Spirometer को मार्केट से खरीदा जा सकता है। यह ऑनलाइन भी मौजूद है। इसकी कीमत 100 रुपये से 200 रुपये के बीच में है।
यह भी एक डिवाइस है जिसके जरिए आप अपने फेफड़ों की क्षमता परख सकते हैं। इसे भी ऑनलाइन या केमिस्ट (मेडिकल स्टोर) की शॉप से खरीद सकते हैं। यह 500 से 800 रुपये में मिल जाती है। इसमें भी फूंक मारनी होती है। फूंक मारने से इसमें लगा इंडिकेटर बताता है कि आपके फेफड़े कितने मजबूत हैं। अगर इंडिकेटर हरे रंग तक पहुंचता है तो फेफड़े मजबूत स्थिति में हैं। अगर पीले रंग तक पहुंचता है तो सुधार की जरूरत है और लाल रंग पर मामला अटकता है तो फेफड़े मजबूत करें।
अपनी सांसों को रोककर भी फेफड़ों की क्षमता परख सकते हैं। अगर आप अपनी सांस को खींचकर 1 से डेढ़ मिनट तक रोक सकते हैं तो मान लें कि आपके फेफड़े मजबूत हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके फेफड़ों से बाहर की हवा को अच्छी मात्रा में शरीर के भीतर पहुंचाया है।
अगर चेस्ट में इन्फेक्शन है तो यह फेफड़ों से जुड़ा है। कई बार खांसी होने पर कफ भी आता है। अगर ऐसा लगातार होता है तो यह फेफड़ों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। ऐसी स्थिति में अगर कोई शख्स लंबी सांस लेता है तो उसके सीने में दर्द होने लगता है। हालांकि सामान्य रूप से चलने-फिरने में उसे कोई परेशानी नहीं होती।

फेफड़ों की मजबूती जरूर चेक करें।
यह भी पढ़ें : स्मोकिंग से फेफड़े ही नहीं दिल को भी खतरा! जानें कैसे करें बचाव
यह भी पढ़ें : शरीर में दिखें ये 10 लक्षण, न करें इग्नोर, डैमेज हो सकते हैं फेफड़े
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।