पेट में रहता है हल्का-हल्का दर्द तो इग्नोर न करें, ये हैं बीमारी का बड़ा संकेत

how to remove gas from stomach instantly,how to treat too much gas in the stomach,bad gas symptoms,what is excessive gas a sign of,causes of excessive gas in females,trapped gas pain locations,gas pains in lower abdomen,trapped gas symptoms

Stomach Gas

Stomach Gas Causes: क्या आपके पेट में हमेशा गैस बनती है, पेट हमेशा फूला-फूला सा लगता है, पेट में गैस बनने की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। इसके पीछे खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली है। बहुत से लोग गैस की समस्या को हल्के में लेते हैं। गैस की समस्या बवासीर, वजन कम होना, कब्ज, डायरिया और उल्टी जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। आपके पेट में गैस खाने या पीते समय हवा निगलने के कारण होती है। डकार आने पर पेट की ज्यादातर गैस निकलती है।

विज्ञापन

आपकी बड़ी आंत में गैस तब बनती है, जब बैक्टीरिया कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, स्टार्च और कुछ शुगर को फर्मेंटेड करते हैं, जो आपकी छोटी आंत में डाइजस्ट हो नहीं पाते हैं। उस गैस का कुछ हिस्सा बैक्टीरिया भी खा लेते हैं, लेकिन जब आप अपने गुदा (Anus)से गैस निकालते हैं तो बची हुई गैस निकलती है। पाचन तंत्र में गैस पाचन की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। डकार लेना या फार्ट पेट की गैस से छुटकारा पाने के सामान्य तरीके हैं। कई बार ज्यादा गैस बनने से दर्द हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि कई बार जब गैस पास नहीं हो पाती है, तो दिमाग में भी चढ़ जाती है जोकि नुकसान देती है।

विज्ञापन

पेट में गैस बनने के लक्षण

  • पेट भरा-भरा लगता है
  • बार-बार डकार आना,
  • पेट में गैस बनेगी,
  • पेट में दर्द,
  • ऐंठन
  • पेट में दबाव
  • गैस की वजह से आपके पेट का हल्का सा फैलना

खाने की ये चीजें बनाती हैं ज्यादा गैस

  • फ्राइड फूड
  • बैंगन
  • मैदा
  • खीरा
  • गोभी
  • फूलगोभी
  • सोयाबीन
  • दाल
  • मूली
  • पेस्ट्री

इन गंभीर लक्षणों को न करें नजरअंदाज 

अगर गैस और पेट दर्द के साथ मल में खून, मल का रंग बदलना, कम या ज्यादा मल आना, वजन घटना, कब्ज, लगातार उल्टी जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है, तो आपको जल्दी डॉक्टर से मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ