शरीर में दिखने वाले ये बदलाव हैं कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण! जानें बचाव का तरीका

weak immune system test,weak immune system symptoms,how to fix a weak immune system,signs your immune system is fighting a virus,what happens when your immune system fails,weak immune system disease,weak immune system test nhs,low immune system nhs

immune system

Immune System: इम्‍यून सिस्‍टम हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है, जो इंफेक्शन से लड़ता है और हमारी केयर करता है। दरअसल, जब कोई जम्स हमारी हेल्थ पर हमला करता है तो कई सेल्स और अंग एक साथ काम शुरू करते हैं। इम्यून सिस्टम कैसे हमारी हेल्थ को प्रोटेक्ट करता है और इसे कैसे हेल्दी रखते हैं, जानिए। इम्यून सिस्टम सेल्स(cells) और प्रोटीन का एक मेल है,जो बॉडी को इंफेक्शन से बचाता है।

विज्ञापन

इम्यून सिस्टम का रोल 

कई बार इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है। इसके कई ऐसे लक्षण हैं, जो बताते हैं कि इम्यून सिस्टम कमजोर है।
इम्यून सिस्टम हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना की दिल। जब इम्यून सिस्टम सही से काम करता है तो ये अलग-अलग खतरे को जांचने के बाद शरीर से अलग करता है, इससे बीमारियों दूर रहती हैं। शरीर में होने वाले अलग-अलग खतरे जैसे वायरस, बैक्टीरिया होते हैं, जिनसे इम्यून सिस्टम बचाने में हेल्प करता है। बाद में वही नाकाम हो जाता है। क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।

विज्ञापन

क्यों होता है कमजोर इम्यून सिस्टम 

इम्यून सिस्टम के कमजोर होने के कई कारण होते हैं। खराब खानपान, बदलती जीवनशैली, ज्यादा स्ट्रेस लेना, कम नींद लेना, धूम्रपान आदि शामिल हैं। इनमें अगर सुधार नहीं होता तो ये कमजोर इम्युनिटी का इशारा देता है।

विज्ञापन

लक्षण

सूखी आंखें: कमजोर इम्यून सिस्टम में आमतौर पर आंखें सूखी-सूखी महसूस होती है तो ये इशारा करता है इम्यून सिस्टम कमजोर है।

डिप्रेशन: जब मूड अच्छा महसूस न हो तो यह डिप्रेशन का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

स्किन पर दाने निकलना: अगर स्किन पर रैशेज या कोई और दिक्कत लगे तो ये भी कमजोर इम्यून का लक्षण हो सकता है।

पेट में दिक्कत: पेट में अदर गैस, पेट फूलना, वजन का कम होना भी कमजोर इम्यून सिस्टम होने का संकेत देता है।

विज्ञापन

हाथ-पैर ठंडे रहना: अगर हाथ और पेर ठंडे रहते हैं तो ये भी एक संकेत है।

कैसे रखें इम्युनिटी स्ट्रोंग

  • हेल्दी खानपान रखें
  • भरपूर नींद लें और रात को टाइम पर सोने की कोशिश करें
  • तनाव बिलकुल न लें
  • मेडिटेशन, एक्सरसाइज और योगा करें
  • साफ सफाई का ध्यान रखें

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ