Heat wave: गर्मियों के दिनों में तापमान इतना ज्यादा हो जाता है कि घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो जाता है। इन दिनों अगर दोपहर के टाइम बाहर निकलते हैं तो गर्म हवाओं के थपेड़े लगते हैं। इन गर्म हवाओं को ही लू कहते हैं। जिनकी इम्युनिटी स्ट्रोंग रहती है, वो इन गर्म हवाओं को सहन कर लेते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग गर्म हवाओं को सहन नहीं कर पाते और जल्दी बीमार हो जाते हैं।

कुछ लोगों को क्यों लगती है लू

लू लगने का खतरा ज्यादा तब होता है जो मौसम के बदलाव को झेल नहीं पाता है। सबसे बुरी बात तो है कि गर्मियां आते ही तेज एसी में बैठ जाते हैं और जब बाहर जाना होता है तो एकदम बाहर निकल जाते हैं। लू उन लोगों को भी ज्यादा लगती है जिन्हें स्किन से रिलेटड बीमारियां होती है। पीड़ित हैं। जो शराब का सेवन करते हैं वो भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। जो बहुत कमजोर होते हैं, बुजुर्ग और मोटे होते हैं। उन लोगों को भी लू के शिकार ज्यादा होते हैं।

लू से कैसे बचें

हर साल लू से कई लोगों की जान तक चली जाती है लेकिन अगर गर्मी आते ही आप अपना छीक से ख्याल रखते हैं और सावधानियां बरतते हैं तो लू के प्रकोप से बच सकते हैं।

  • गर्मी के मौसम में हल्का खाना खाएं
  • पूरी बांह के कपड़े पहनें
  • कॉटन के कपड़े पहनें
  • गर्मी में जब भी बाहर जाएं तो खाली पेट बाहर ना जाएं
  • ज्यादा देर तक धूप में रहते हैं तो छाते का प्रयोग करें
  • अपने आपको हाइड्रेटेड रखें

ये भी पढ़ें- Vitamin D के अलावा धूप से मिलते हैं शरीर को अनेक फायदे

लू के लक्षण

  • ड्राई या लाल त्वचा होना
  • तेज सिरदर्द होना
  • मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ