दिल के मरीजों की जान बचाएंगे 'भगवान', 7 रुपये की ‘राम किट’ बनेगी वरदान

Ram kit for heart attack: दिल के मरीजों के लिए कानपुर में लक्ष्मीपत सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड कार्डियक सर्जरी ने ‘राम किट’ नाम की एक किट बनाई है, जिसका नाम ‘वी ट्रीट ही क्योर्स’ के नाम पर है।

heart attack

हार्ट अटैक Image Credit: Freepik

Ram kit for heart attack: दिल के लिए मरीजों के लिए बनाई एक इमरजेंसी के लिए ‘राम किट’ बनाई है। इस किट पर भगवान राम की तस्वीर के साथ ‘हम इलाज करेंगे, वह इलाज करेंगे’ लिखा हुआ है। इसमें जरूरी दवा और अस्पतालों के हेल्पलाइन नंबर भी शामिल हैं। राम किट में तीन जरूरी दवाएं शामिल हैं- इकोस्प्रिन (Ecosprin खून को पतला करने वाली), रोसुवास्टेटिन (Rosuvastatin कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए) और सॉर्बिट्रेट (Sorbitrate बेहतर कार्डियक फंक्शन के लिए) जो हार्ट डिजीज से पीड़ित किसी को भी जल्द राहत देने में मददगार है। सर्दियों में दिल की बीमारियां और ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़ने के साथ ही राम किट यूजफुल होगी।

विज्ञापन

‘राम किट’ का नाम भगवान राम पर इसलिए रखा गया है, क्योंकि भगवान को सभी मानते हैं और विश्वास भी करते हैं। इस किट में खून को पतला करने, दिल की नसों में आई रुकावट को खोलने और दिल के मरीजों को राहत देने वाली लाइफ सेविंग मेडिसिन हैं और मात्र 7 रुपये में मिलने वाली इस किट को गरीबों का ध्यान करते हुए बनाया गया है।

विज्ञापन

कैसे काम करती है ये किट

हार्ट अटैक आने पर मरीजों को दी जाने वाली ये तीनों दवाएं इस किट में शामिल हैं। अगर कोई किसी को हार्ट अटैक या सीने में दर्द महसूस होता है, तो ऐसे मामलों में यह किट घर पर ही ये मेडिसिन लेते हैं, तो जोखिम कुछ कम हो सकता है। हालांकि, चेस्ट पेन की कंडीशन में केवल किट पर निर्भर रहने और घर पर ही रहने के लिए सावधान किया गया है। डॉक्टरों के लिए किट का मोटिव है लाइफ बचाने का सुनहरा मौका होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ