Panic Attack vs Anxiety Attack: आजकल बिगड़ती जीवनशैली कई सारी परेशानियों का कारण बन सकती है। इसका असर ज्यादा हमारी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। खराब लाइफस्टाइल के चलते लोग एंजाइटी और तनाव का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें पैनिक अटैक और एंजाइटी अटैक का सामना करना पड़ सकता है। दोनों ही सिचुएशन में लोग हार्ट रेट बढ़ने से घबरा जाते हैं। ज्यादातर लोग पैनिक अटैक और एंजाइटी अटैक को एक जैसा ही मानते हैं। ऐसे में आपको दोनों के बीच का अंतर पता होना चाहिए। आइए जान लेते हैं कि आखिर दोनों में क्या फर्क है।
पैनिक अटैक क्या होता है?
एक रिसर्च के अनुसार, पैनिक अटैक होना अधिकतर लोगों में बढ़ गया है। शहरों की लगभग कुछ फीसदी आबादी वाले लोग पूरी लाइफ में कम से कम एक बार पैनिक अटैक का झटका झेलते हैं। पैनिक अटैक वैसे ही अचानक हो सकता है और ये किसी को भी आ सकता है। हालांकि, कुछ मिनटों में यह सही भी हो जाता है।
ये भी पढ़ें- गर्दन में दर्द कहीं कैंसर तो नहीं, 10 लक्षण देखें और खुद पहचानें, 5 आदतें अपनाकर जान बचाएं
पैनिक अटैक के लक्षण
- घबराहट होना
- पसीना आना
- हाथ-पैर कांपना
- सांस लेने में परेशानी
- गला सूख जाना
- वोमिटिंग होना
- पेट में तेज दर्द होना
- चक्कर आना
- तेजी से दिल धड़कना
- आंखों के सामने अंधेरा छा जाना
- ब्लड प्रेशर का बढ़ना
- सीने में दर्द महसूस होना
- बेचैनी महसूस होना
क्या है एंग्जायटी अटैक ?
एंग्जायटी अटैक साइकोलॉजी की परेशानी नहीं होती है। वैसे ये अलग-अलग लोगों में अलग-अलग अटैक देखे जा सकते हैं। आसान भाषा में कहें तो एंग्जायटी अटैक तब होता है, जब कोई लंबे टाइम से किसी कारण से परेशान हो या किसी बात को लेकर लेकर चिंतित हो, तब अटैक आ सकता है।
ये भी पढ़ें- घंटों ईयरफोन कानों में लगे रहते हैं तो सावधान, दिमाग को पहुंचा सकता है नुकसान
एंग्जायटी अटैक के लक्षण
- घबराहट महसूस होना
- डर लगना
- दिल की धड़कन का बढ़ना
- देखने में परेशानी होना
- सीने में तेज दर्द
- सांस लेने में परेशानी महसूस होना
- मन में बुरे ख्याल आना
पैनिक अटैक और एंग्जायटी अटैक में अंतर
देखा जाए तो पैनिक अटैक और एंग्जायटी अटैक के लक्षण लगभग एक जैसे हैं। लेकिन अंतर कर पाना मुश्किल होता है। हालांकि, पैनिक अटैक और एंग्जायटी अटैक के बीच के अंतर को समझने के लिए ये कुछ लक्षण मदद कर सकते हैं।
- पैनिक अटैक तनाव के बढ़ते लेवल के कारण हो सकता है। वहीं, एंग्जायटी अटैक किसी भी समय आ सकता है।
- पैनिक अटैक के लक्षण धीरे-धीरे तेज होते हैं, जबकि, एंग्जायटी में लक्षण अचानक से ही आते हैं।
- आमतौर पर एंग्जायटी अटैक कुछ मिनट बाद कम हो जाते हैं, जबकि पैनिक अटैक लंबे टाइम तक रह सकते हैं।
- पैनिक अटैक की तुलना में एंजाइटी अटैक थोड़ा कम घातक होता है।
ये हैं 3 लक्षण जो एक जैसे दिखते हैं
- हार्ट रेट बढ़ना
- सांस लेने में परेशानी होना
- डर जैसा महसूस करना
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
3 mins agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 hr agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
17 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
21 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
22 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines