Covid Alert: नोएडा में 1, गाजियाबाद में 4 और गुरुग्राम में 5...दिल्ली-एनसीआर में कोविड के कहां कितने केस?

Covid Alert: दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से यहां गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में कोरोना के मामले मिल रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने सभी को व्यवस्थाओं और प्रबंधन बढ़ाने का आदेश दे दिया है।

covid19 in delhi
विज्ञापन

Covid Alert: देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यहां बीते 2-3 दिनों में कोरोना के कई मामले मिल चुके हैं। यहां गुरुवार तक 23 एक्टिव केस की पुष्टि की जा चुकी है। हालांकि, दिल्ली सरकार ने वायरस को फैलने से बचाने के लिए हेल्थ एडवाइजरी भी जारी कर दी है। कल नोएडा में भी कोरोना का 1 मामला मिला है। वैसे तो भारत में इस वायरस को लेकर अभी उतना डर नहीं है लेकिन मामलों को नियंत्रण में रखने के लिए हमें निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

दिल्ली में कोरोना के कितने केस?

देश में 24 मई तक कोरोना के 350 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में 23 एक्टिव मामलों की जानकारी मिली है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अभी इन सभी मामलों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर पंकज सिंह ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन

नोएडा में भी कोरोना का मरीज

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। यह नोएडा के सेक्टर 110 का मामला है, जहां एक 55 साल की महिला वायरस से संक्रमित है। महिला को कोरोना के लक्षण महसूस हुए थे, जिसके बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया है। मरीज की कोरोना टेस्टिंग प्राइवेट लैब द्वारा की गई थी, इसलिए अभी उसके और टेस्ट होने बाकी हैं। यहां भी योगी सरकार का प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

गाजियाबाद में मिले 4 केस

शुक्रवार तक गाजियाबाद में भी कोरोना के 4 केसेज की पुष्टि कर दी गई है। इनमें से तीन मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि अन्य मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट की मानें तो एक 18 वर्षीय युवती को 18 मई को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत हुई थी, जिसके बाद वह कौशांबी के यशोदा अस्पताल में जांच के लिए गई थी, जहां वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

वैशाली की 37 वर्षीय महिला को भी 4-5 दिनों से खांसी-जुकाम की शिकायत हो रही थी। जांच के बाद वह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा, 16 मई को एक बुजुर्ग दंपत्ति ने प्राइवेट लैब से जांच करवाई, तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

विज्ञापन

गुरुग्राम में भी खतरा

हरियाणा में भी कोरोना काफी सक्रिय हो रहा है। बीते 2 दिनों से यहां कोरोना के 5 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं, एक बुजुर्ग और 2 युवक शामिल हैं। 1 लड़का और लड़की हाल ही में मुंबई घूमकर आए हैं। इनके अलावा, किसी अन्य मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

विज्ञापन

फरीदाबाद में भी एक युवक को कोरोना हुआ है। उसे भी हल्के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद कोरोना टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हालांकि, उसे भी आइसोलेशन में रखा गया है।

फिलहाल सभी स्वास्थ्य विभागों द्वारा नियमों और निर्देशों के पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच भी की जा रही है, ताकि जल्दी टेस्टिंग हो जाए और अधिक लोगों तक वायरस के लक्षण न पहुंचे।

विज्ञापन

JN.1 वेरिएंट कितना खतरनाक?

कोरोना का यह नया वेरिएंट संक्रमण फैलाने में तेज है लेकिन इससे लोगों की जान जाने का जोखिम अधिक नहीं है। इसे ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट माना जा रहा है, जो कमजोर इम्यूनिटी, बुजुर्गों और बच्चों को प्रभावित कर सकता है। एशियाई देशों में फैला यह वायरस बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा अटैक कर रहा है।

विज्ञापन

नए वेरिएंट के लक्षण

  • नाक बहना।
  • सर्दी-जुकाम।
  • गले में खराश।
  • सिरदर्द।
  • उल्टी-दस्त।
  • गंभीर मामलों में बुखार और मांसपेशियों में दर्द।

इन नियमों का पालन करें

  • मास्क पहनें।
  • संक्रमित इलाकों से दूर रहें।
  • घर में साफ-सफाई का ध्यान दें।
  • हाथों की सफाई बनाए रखें, सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • लक्षण महसूस होने पर खुद को आइसोलेट कर लें।

ये भी पढ़ें- Covid Alert: कोविड के देश में अब तक कुल कितने मामले? नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ