Covid Alert: बॉलीवुड भी कोरोना की चपेट में, एक्ट्रेस की पॉजीटिव रिपोर्ट के बाद मां भी संक्रमित

Covid Alert: बॉलीवुड में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा! एक मशहूर एक्ट्रेस की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उनकी मां भी संक्रमित पाई गई हैं। जानें दोनों की तबीयत और हेल्थ अपडेट।

Maharastra

Covid Alert: मुंबई में कोरोना के मामले काफी ज्यादा हैं। यहां आम नागरिकों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी कोरोना के मरीजों की पुष्टि हुई है। हाल ही में कबीर सिंह फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। अब अभिनेत्री ने अपनी मां के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी लोगों के साथ शेयर की है। बता दें कि भारत में सबसे पहले कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री महाराष्ट्र में ही हुई थी। यहां पिछले 10 दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या अब तक 132 हो गई है।

विज्ञापन

निकिता की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं!

बता दें कि एक्ट्रेस निकिता दत्ता की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए, अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें मुंबई में ही कोरोना हुआ है। भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसके बाद कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बॉलीवुड के कई एक्टर्स इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं, जिनमें से एक निकिता भी हैं। अब निकिता की मां की भी कोविड पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई है।

विज्ञापन

मां की जानकारी भी खुद शेयर की

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि उनकी मां को भी कोरोना हुआ है। हालांकि, दोनों की हालत स्थिर है और दोनों ही क्वारंटीन में है। उन्होंने स्टोरी में कैप्शन भी लिखा कि कोरोना हमें नमस्ते कहने आया है, कुछ दिनों बाद मिलते हैं- एक छोटा क्वारंटीन करते ही। साथ ही उन्होंने सभी लोगों को सेफ और सावधानी बरतने के लिए भी कहा है। एक्ट्रेस ने फिलहाल कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अपने सभी प्रोजेक्ट्स को पोस्टपोन कर दिया है।

विज्ञापन

मुंबई में हालात कैसे?

मुंबई में इस समय कोरोना पीक पर है। यहां जनवरी 2025 से ही कोविड-19 के मामलों की पुष्टि की जा रही है। 10 मई को दो लोगों की मौत की खबर भी सामने आई थी। हालांकि, दोनों की मौत के कारण दूसरे थे मगर मरीजों को कोरोना था। फिलहाल महाराष्ट्र में कोरोना के 132 मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लोकल सर्वे में पाया गया है कि लोग संक्रमण होने के डर से खुद की जांच नहीं करवा रहे हैं। वहीं, 22% परिवारों में हल्के-फुल्के कोरोना के लक्षण पाए जा रहे हैं।

जेएन.1 कोरोना वेरिएंट के संकेत

बता दें कि कोरोना का यह नया वेरिएंट ओमिक्रोन वेरिएंट का ही एक सब-वेरिएंट हैं। इसके संकेत ओमिक्रोन से मेल खाते हैं और थोड़े बहुत अलग हो सकते हैं। जैसे कि:

विज्ञापन
  • सिरदर्द।
  • गले में खराश।
  • बुखार।
  • खांसी।
  • ठंड लगना।
  • स्वाद और गंध की कमी होना, ये सभी मरीजों के अंदर नहीं है।

सेफ्टी टिप्स फॉलो करें

  • भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाएं।
  • अगर जाना पड़ रहा है, तो मास्क जरूर लगाएं।
  • हाथों को समय-समय पर साबुन की मदद से साफ करें।
  • बाहर जाने वाले लोग अपने साथ सेनिटाइजर रखें।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
  • लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो खुद को आइसोलेट करें।

ये भी पढ़ें- Covid Alert: क्या दोबारा लेना पड़ सकता है बूस्टर डोज? चीन-सिंगापुर के बाद भारत में भी एक्टिव कोरोना

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ