ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए सुबह खाएं ये 5 चीजें, जानें डॉक्टर की राय

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है सुबह का खाना। कई बार ऐसा होता है कि आप सुबह उठते हैं और आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर डॉक्टर क्या कहते हैं?

Health Tips

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है हेल्दी फूड को अपनी डाइट में शामिल करना। कई बार ऐसा होता है कि आप सुबह उठते हैं और आपका शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो कई अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। कई बार इसका असर आपके हार्ट पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इंसुलिन रेजिस्टेंस से परेशान हैं, तो इसके लिए अपनी सुबह की डाइट में हेल्दी फूड को शामिल कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और आपके शरीर की एनर्जी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

विज्ञापन

गुनगुना नींबू पानी

मुंबई के ग्लेनीगल्स अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मंजूषा अग्रवाल बताती हैं कि आप गुनगुने पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर दिन की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, नींबू का रस मिलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि यह खट्टा होता है और माइग्रेन या साइनसाइटिस का कारण बन सकता है। ये आपके पाचन को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर को बढ़ाए बिना आपके शरीर को धीरे-धीरे एक्टिव बनाता है। इसके अलावा भी आप अपनी डाइट में कई चीजों को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

फलों को करें शामिल

जैंड्रा हेल्थकेयर के डायबिटीज विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव कोविल ने कहा कि ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये वजन को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसे आप अपनी सुबह की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

ग्रीन स्मूदी

अगर आप अपनी क्रेविंग को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपनी डाइट में सब्जियों से बनी स्मूदी जैसे कि पालक, खीरा और पुदीना से घर पर ही एक हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं। इससे आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ताजी हरी सब्जियां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं।

ग्रीक योगर्ट

बिना चीनी वाला ग्रीक योगर्ट में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंत की हेल्थ के साथ-साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस को बेहतर बनाने के लिए प्रोटीन प्रदान करता है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सादा ग्रीक योगर्ट खाने से आपके आंत के स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त प्रोटीन और अच्छे बैक्टीरिया प्रदान कर सकता है, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन

अंडे

अंडे में प्रोटीन और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और आपको लंबे समय तक खाने की क्रेविंग नहीं होती है। इससे आप शुगर लेवल के उतार-चढ़ाव से भी बच सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ