News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
How To Protect Yourself From Migraine: बेकार खान-पान और बिजी लाइफस्टाइल के कारण कई गंभीर बीमारियां परेशान करती है। इन बीमारियों के कारण हमें कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण हर वक्त सिर में दर्द रहता है।
चिंता, तनाव और किसी बारे में ज्यादा सोचने के कारण सिर में दर्द होता है, लेकिन हमेशा ये दर्द नॉर्मल नहीं होता और इसको हमेशा अनदेखा भी नहीं करना चाहिए।
दरअसल कभी-कभी सिर में तेज दर्द होता है, जो माइग्रेन की समस्या होती है। इसके होने से लगता है कि अब तो दिमाग फट ही जाएगा और हर रोज करने वाली नॉर्मल सी चीजें भी इंसान नहीं कर पाता है।
अधिक बढ़ने की वजह से रोगी को उल्टी और चक्कर भी आ सकता है। इसलिए आपको इस ओर ध्यान देना चाहिए कि कहीं ये बीमारी आपको न परेशान करें और इसके लिए अपको पहले ही इससे बचने के तरीकों को अपने लाइफस्टाइल में अपनाना चाहिए।
और पढ़िए –Green apple Benefits: इन लोगों के लिए रामबाण है हरा सेब, जानिए 5 जबरदस्त फायदे
आज का दौर इतना खतरनाक है कि कब, किसको कौन-सी बीमारी हो जाए नहीं पता और इसके लिए इंसान खुद ही जिम्मेदार होता है। खराब जीवनशैली के कारण लोगों को माइग्रेन या अधकपारी की बीमारी हो जाती है।
माइग्रेन में इंसान को बार-बार गंभीर सिरदर्द होता है और यह आधे सिर में होता है, जो बार-बार आता-जाता रहता है। कुछ लोगों को यह पूरे सिर में भी होता है। पूरी दुनिया में यह सभी को होता है, कुछ ही ऐसे लोग होगे, जिन्हें यह परेशान नहीं होती हो। बार-बार अगर यह दर्द होता है, तो डॉक्टर को जरुर दिखा लेना चाहिए।
1. उल्टी होना
2. चिड़चिड़ापन, गुस्सा होना
3. गर्दन में अकड़न होना
4. जी मचलाना
5. बोलने में परेशानी होना
6. भूख लगना
7. आवाज़ से परेशान होना
8. भूख लगना
9. बार-बार पेशाब आना
10. लो ब्लड प्रेशर
माइग्रेन से बचने के लिए हमेशा अपनी नींद पूरी करें। इसके साथ ही हमेशा दिनचर्या को संतुलित रखें, व्यायाम (एक्सरसाइज) नियमित रूप से करें, टेंशन से नहीं लें, डाइजेशन को दुरुस्त रखें इन सभी चीजों को फॉलों करें, जिससे इस दर्द से राहत मिल सकती है।
और पढ़िए –Fenugreek Leaves Benefits: इन बीमारियों का रामबाण इलाज है मेथी, आज से ही शुरू करें सेवन
इंसान के लिए माइग्रेन बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इससे ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है, नींद की परेशानी, पेट में दर्द, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है, इसलिए इसका हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।