---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

International Yoga Day 2025: भारत ने योग दिवस पर बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड? लिस्ट में किस-किस शहर का नाम

International Yoga Day 2025: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारत योग का प्रमुख केंद्र माना जाने वाला देश है, जहां की पुराणों में भी ध्यान और योग की महिमा बताई गई है। भारत ने योग से ही विश्व भर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में ।

---खबर नीचे जारी है---

International Yoga Day 2025: योग सिर्फ व्यायाम नहीं है बल्कि हमारे देश भारत की प्राचीन जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर आप योग के इतिहास को खोजेंगे, तो आपको पता चलेगा कि योग भारत की संस्कृति का हिस्सा रहा है। आज योग को पूरी दुनिया में फैलाने का काम भी भारत ने ही किया है। इस बात में कोई दो राय नहीं की बाबा रामदेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को प्रसारित करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। पहली बार योग दिवस साल 2015 में मनाया गया था। इस दिन से ही भारत ने न केवल योग का वैश्विक मंच पर स्थान दिलाया पहुंचाया बल्कि कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करके देश का गौरव बढ़ाया है। आइए जानते हैं ऐसे 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में।

5 योग वर्ल्ड रिकॉर्ड

साल 2015 (दिल्ली, राजपथ) 

---खबर नीचे जारी है---

इस साल इंटरनेशनल योगा डे पहली बार मनाया गया था। इस दिन 35,985 लोगों ने एक ही स्थान पर योग किया था, जिसमें करीब 84 देशों के लोगों ने हिस्सा लिया था। पहले साल ही योग दिवस पर दो रिकॉर्ड बने थे- पहला-सबसे बड़ी योग कक्षा और दूसरा- सबसे ज्यादा देशों के लोगों की भागीदारी थी। यह रिकॉर्ड दिल्ली के राजपथ पर बनाया गया था। माना जाता है कि पहली बार दुनिया में एक जगह पर एकसाथ इतने लोगों ने योगाभ्यास किया था।

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: सेहत में चार चांद लगा देंगे ये 12 योगासन, आज से ही करें शुरू 

---खबर नीचे जारी है---

साल 2017 (गुजरात, अहमदाबाद) 

गुजरात सरकार और पतंजलि योगपीठ द्वारा अहमदाबाद के GMDC मैदान पर योग गुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व में इस स्थान पर एक साथ करीब 55,000 लोगों ने एकसाथ योगाभ्यास किया था। हालांकि, यह पहले बनाए गए रिकॉर्ड को ही ब्रेक करता है। इस योग कार्यक्रम में उस वक्त के सीएम विजय रुपाणी और तब के भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने भी शिरकत की थी।

---खबर नीचे जारी है---

साल 2018 (राजस्थान, कोटा)

राजस्थान के कोटा में लगभग 1,05,000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया था और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस कार्यक्रम में भी बाबा रामदेव और उस वक्त राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में योग का ये आयोजन किया गया था। इसे सबसे बड़ी योग सभा के नाम से जाना जाता है। उस साल योगा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों की एंट्री के लिए बारकोड का यूज किया गया था।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-International Yoga Day 2025: हर दिन करें ये योगासन, बीमारियां होंगी दूर और शरीर रहेगा मजबूत 

साल 2023 (गुजरात, सूरत)  

---खबर नीचे जारी है---

वर्ष 2023 में गुजरात के सूरत में योग का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस साल सूरत में 1.53 लाख लोगों ने एक साथ योग दिवस के आयोजन में हिस्सा लिया था और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से गुजरात को सर्टिफिकेट भी मिला था। लोगों की एंट्री के लिए यहां सभी को रिस्ट बैंड दिए गए थे।

साल 2024 (बेंगलुरु) 

---खबर नीचे जारी है---

बेंगलुरु के अक्षर योग केंद्र में पांच मुख्य योगासनों की मदद से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। हालांकि, यहां 7 योगासनों से रिकॉर्ड बनाने का प्रयास था, जिसमें 5 सफल रहे थे। इनमें नौकासन करने वाले 382 लोग थे। कौंडिन्यासन 352 प्रतिभागियों द्वारा किया गया था। चक्रासन में 390 लोगों ने हिस्सा लिया था और नटराजासन 595 लोगों द्वारा किया गया था। वहीं, सूर्य नमस्कार करने वाले प्रतिभागियों में 1,372 लोग शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें-International Yoga Day 2025: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये योगासन, जानें डॉक्टर सतीश कुमार की राय 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 20, 2025 02:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola