Oversleeping Side Effects: क्या आपको भी बार-बार नींद आती है? या आप भी 8 घंटे से ज्यादा सोते हैं? तो ये आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। कई हेल्थ एक्सपर्ट की ओर से राय भी दी जाती है कि व्यक्ति को 7 से 8 घंटे तक जरूर सोन चाहिए। हालांकि, अगर कोई इससे ज्यादा सोता है तो वो सेहत के लिहाज से सही नहीं है। एक अच्छी नींद लेने से आप दिनभर एनर्जेटिक फील कर सकते हैं, लेकिन अगर 8 या 9 घंटे से ज्यादा सोते (Oversleeping Effects on Health) हैं तो आप खुद कई बीमारियों को न्यौता दे रहे होते हैं।
जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हद से ज्यादा सोना भी सही नहीं होता है। आप फ्रेश की जगह दिनभर थका हुआ और बीमार महसूस कर सकते हैं। जबकि, ओवरस्लीपिंग (How to Recover from Sleeping Too Much) आपकी सेहत के लिए भी अच्छी नहीं हो सकती है। आइए जानते हैं कि ज्यादा सोने से सेहत पर कैसा बुरा असर पड़ता है और किन बीमारियों को हम न्यौता दे रहे होते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
सिर दर्द (Headache)
अक्सर आपने खुद भी महसूस किया होगा कि जब आप हद से ज्यादा सोते हैं और फिर उठते हैं तो सिर में भारीपन या दर्द जैसी समस्या रहती है। इसके अलावा आपका पूरा दिन थका हुआ रहता है। इसका कारण आपके द्वारा 8 घंटे से ज्यादा सोना हो सकता है। इसलिए 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद ही लें। अधिक सोना आप में सिर्र दर्द की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Strong Bones: सर्दियों में 3 जूस का सेवन करना बड़ा फायदेमंद! हड्डियां होंगी मजबूत
मोटापा (Obesity)
सेहतमंद शरीर के लिए 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना फायदेमंद है। जबकि, इससे कम या ज्यादा सोना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप ज्यादा देर तक सोते हैं और किसी तरह की कोई फिजिकल एक्टिविटीज भी नहीं करते हैं तो इससे आपका मोटापा बढ़ सकता है। इसके साथ ही आप हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज भी बन सकते हैं।
अवसाद (Depression)
डिप्रेशन को हिंदी में अवसाद कहा जाता है, जो अधिक तनाव के कारण हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक सिर्फ कम सोने से नहीं बल्कि हद से ज्यादा सोने से भी डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। इसलिए अपने तनाव को कम करने के लिए एक अच्छी नींद जरूर लें।
ये भी पढ़ें- Eczema को खुजली की समस्या समझना सही? जानिए अंतर, प्रकार और इलाज
हृदय रोग (Heart Disease)
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक 8 घंटे से ज्यादा सोना दिल के लिए भी सही नहीं होता है। आपको दिल से संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप सिर्फ 7 से 8 घंटे ही सोएं।
Disclaimer: News24 की ओर से इस खबर को सिर्फ जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया है। इसे लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा। इसे अपनाने से पहले और अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
11 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
14 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
16 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
16 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
18 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
19 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines