Overhydration Side Effects: ज्यादा पानी पीना भी है सेहत के लिए नुकसानदायक! जानें ओवरहाइड्रेशन के संकेत

Overhydration Side Effects: हमारे शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी होता है लेकिन किसी भी चीज का शरीर में ज्यादा होना बिल्कुल सही नहीं है। पानी पीने की भी एक सीमा होती है, उससे अधिक हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय।

Health Tips

Health Tips

विज्ञापन

Overhydration Side Effects: पानी सभी जीव-जंतुओं के लिए आवश्यक होता है। इंसान के शरीर के लिए हाइड्रेशन का सबसे ज्यादा काम कोई करता है तो वह पानी ही है। आपने कम पानी पीने के नुकसानों के बारे में तो सुना होगा लेकिन कभी ज्यादा पानी पीने के नुकसानों के बारे में सुना है? अगर नहीं तो इस रिपोर्ट में जान लीजिए। डॉक्टर वैभव केसकर कहते हैं कि ज्यादा पानी पीने से शरीर में से कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी फल्श हो जाते हैं। इस कंडीशन को ओवरहाइड्रेशन कहते हैं। आइए जानते हैं इसके नुकसान।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर वैभव केसकर बताते हैं कि ज्यादा पानी पीने से शरीर से न्यूट्रिएंट भी निकलने लगते हैं, जैसे कि सोडियम। सोडियम शरीर के लिए जरूरी होता है। फोर्टिस अस्पताल के सीनियर डॉक्टर वैभव बताते हैं कि इसे हाइपोनेट्रेमिया भी कहते हैं। इसलिए हमें पानी सिर्फ उतना ही पीना चाहिए जितना बॉडी की नीड है। सफिशिएंट पानी पीने से शरीर को लाभ होगा नहीं तो इससे ऐसे भी नुकसान हो सकते हें, जो गंभीर होते हैं।

विज्ञापन

क्या है Hyponatremia?

हाइपोनेट्रेमिया पानी पीने वाला एक नशा होता है जिसमें इंसान बार-बार पानी पीता है। इस स्थिति में शरीर में पानी अधिक और सोडियम कम होने लगता है। ज्यादा पानी पी लेने से शरीर की नसें फूलने लगती हैं और उनमें सूजन हो जाती हैं। इसे ओवरहाइड्रेशन का साइड-इफेक्ट भी कहते हैं। कई मामलों में सोडियम का स्तर इतना घट जाता है कि इंसान को भूलने वाली बीमारी भी होने लगती है। वहीं, दौरे पड़ने की स्थिति भी पानी ज्यादा पीने से हो सकती है।

ओवरहाइड्रेशन के संकेत

1. सिरदर्द।

विज्ञापन

2. जी मिचलाना और उल्टी।

3. शरीर के कई अंगों में सूजन।

विज्ञापन

4. नर्वसनेस और घबराहट होना।

5. सांस लेने में समस्या होना।

विज्ञापन

6. मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है।

7. कमजोरी और थकावट।

विज्ञापन

क्या करें?

आपको दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीना होता है, इसके लिए आप अपनी बोतल का सही चुनाव कर सकते हैं। हाइड्रेशन मेंटेन करने के लिए आप ऐसे फलों और सब्जियों को भी खा सकते हैं। फलों का रस, वेजिटेबल सूप और हर्बल टी भी पी सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ