Covid-19 का 'खतरनाक' इतिहास! आज के दिन ही WHO ने कोरोना को घोषित किया था महामारी

कोरोना वायरस का नाम सुनते ही लोगों के बीच साल 2020 की खौफनाक यादें ताजा हो जाती हैं। आज के दिन ही वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) द्वारा कोविड-19 को महामारी घोषित किया गया था।

Covid Pandemic

Covid Pandemic

Covid-19 Pandemic: आज से ठीक 5 साल पहले यानी 2020 में WHO ने कोविड को महामारी घोषित किया था। इस वायरस ने 1 नहीं बल्कि दुनिया के 114 देशों को अपनी चपेट में लिया था। कोविड से अनगिनत मौतें हुई थीं, जिसने इंसानों की रूह तक को कंपा दिया था। हर दिन लाखों की तादाद में दुनियाभर में लाशों का अंबार लगता था। दुनिया के 114 देशों में इस वायरस के चलते लॉकडाउन लगाया गया था। 11 मार्च तक दुनिया भर में 11,800 कोविड के एक्टिव केस दर्ज किए गए थे, जिसके चलते इसे महामारी घोषित किया गया था।

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज का दिन

हालांकि, इतिहास में याद रखने के लिए हम अच्छी चीजों को चुनते हैं लेकिन कई बार कोविड की बीमारी ऐसी थी, जिसने पूरी दुनिया को अंधेरे और मौत के जीते-जागते कुएं में धकेल दिया था। कुछ घर तो ऐसे थे, जहां पूरा परिवार ही इस वायरस की चपेट में आने से खत्म हो गया था। 11 मार्च 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक महामारी घोषित किया था, जिसके बाद संपूर्ण मानव जाति इस संकट से लड़ने के लिए एकजुट हो गई थी। कोविड की शुरुआत 2020 में एक निमोनिया संक्रमण से हुई थी, जिसके उपचार की कोई जानकारी नहीं थी। भारत में 31 जनवरी 2020 को कोरोना का पहला मामला सामने आया था।

चीन से आया था यह जानलेवा वायरस

चीन के शहर वुहान में इस वायरस की पुष्टि सबसे पहले हुई थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस वायरस के दुनियाभर में फैलने की वजह चीनी लोगों का एक देश से दूसरे देश जाना या वहां से घूमने या रहने वाले लोगों का आना था। वहां के लोग संक्रमित थे, जो और लोगों के संपर्क में आए और उन्हें भी संक्रमित किया। ऐसे ही इस वायरस के फैलने का प्रोसेस आगे बढ़ता रहा।

पांच वर्ष पूरे हुए

11 मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस प्रकोप को वैश्विक महामारी घोषित किए जाने के पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं। यह घोषणा 114 देशों में 118,000 से अधिक COVID-19 मामले सामने आने के बाद की गई थी। उस समय, वैश्विक मृत्यु दर 4,291 थी। इस घोषणा के परिणामस्वरूप शटडाउन, सामाजिक दूरी और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिबंधों की लहर आई, जिसने दुनिया को बदल दिया। भारत उन पहले कुछ देशों में शामिल था जिसने महामारी के खिलाफ निवारक उपाय के रूप में देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की थी।

Covid 19

COVAX, एक वैश्विक पहल

स्वास्थ्य एजेंसी ने COVID-19 प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC, Public Health Emergency Of International Concern) घोषित किया था, जो 30 जनवरी, 2020 को उच्चतम स्तर का अलार्म था। उसी वर्ष 11 दिसंबर को यूनाइटेड किंगडम (UK) में कोरोनावायरस के पहले टीके भी लोगों को लगाए गए थे। वैश्विक स्तर पर, महामारी ने COVAX नामक एक पहल को जन्म दिया जिसका उद्देश्य टीकों तक त्वरित और निष्पक्ष पहुंच सुनिश्चित करना था। WHO ने तीन वर्ष बाद 5 मई, 2023 को औपचारिक रूप से वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की समाप्ति की घोषणा की।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ