दिल्ली की इस दुकान में साफ-सफाई से बनाई जाती है गुलाब जामुन, वीडियो ने लूटा लोगों का दिल

Gulab Jamun Making Process Video Viral : सोशल मीडिया पर मशीन से गुलाब जामुन बनाए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि इसी तरह बने गुलाब जामुन तो खाने में मजा आ जाये।

Gulab jamun Video

Gulab Jamun Making Process Video Viral : गुलाब जामुन खाना किसे पसंद नहीं है? चासनी में डूबी हुई ये मिठाई देखकर कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले गुलाब जामुन को खाने से पहले मन में यह ख्याल जरूर आता है कि ये किस तरह बनाया गया होगा? क्या साफ-सफाई रखी गई होगी? पिछले कुछ दिनों से सामने आए वीडियो से इस तरह के सवाल मन में आना लाजमी भी हैं। दिल्ली की एक दुकान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेहद साफ-सफाई से गुलाब जामुन बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस तरह गुलाब जामुन बनाई जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि गुलाब जामुन को बनाने के लिए हाथ का प्रयोग कम और मशीन का प्रयोग अधिक किया गया है। वीडियो में सबसे पहले दो लोग मिलकर गुलाब जामुन के लिए मैदा और खोवा मिक्स करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

मशीन से कैसे बनी गुलाब जामुन?

इसके बाद घी के दो बड़े डिब्बों को बड़ी से कढ़ाई में डाल दिया। इसमें उन्होंने चीनी डालकर चासनी तैयार की। इसके बाद तैयार किए गए आटे को एक मशीन में रखा गया, यह मशीन आटे को रसगुल्ले का शेप दे रही थी। इसके बाद गुलाब जामुन को फ्राइंग मशीन में डाल दिया गया, ऑटोमेटिक मशीन खुद ही रसगुल्ले को जलने से बचा रही थी और उन्हें पका रही थी।

यहां देखें वीडियो 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankush Dureja 🧿 (@foodie_bite_)


जब ये रसगुल्ले लाल हो गए तो उन्हें इसमें से निकाल लिया गया और चासनी में डुबो दिया गया। इसके बाद ये रसगुल्ला खाने के लिए तैयार हो गया। लोगों का कहना है कि अगर रसगुल्ले को इतनी सफाई से बनाया जाए तो खाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आजकल लोग गंदगी के बीच में मिठाई बनाते हैं। वीडियो शेयर कर बताया गया है कि यह वीडियो सिंगला स्वीट एंड रेस्टोरेंट का है, जो दिल्ली के IP एक्सटेंशन में स्थित है।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि “बनाने वाले लोग हाथ में ग्लव्स पहन सकते थे, बाकी सफाई तो ठीक-ठाक है।” एक अन्य ने लिखा कि “एक तरफ जहां लोग खाने के सामान के साथ लापरवाही बरतते हैं और गंदगी करते हैं, उससे तो बेहतर है।” एक अन्य ने लिखा कि “गुलाब जामुन खाना मुझे पसंद है, लेकिन एक बार बनते हुए देखा था, तब से मन उठ गया था।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ