---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Motion Sickness क्या? आपको भी गाड़ी में बैठकर ऐसा होता है? जानें इसका कारण

Motion Sickness Causes: मोशन सिकनेस एक कॉमन स्थिति है, जिसमें हम किसी वाहन में सफर करते हैं, तो हमारे शरीर के अंदर कुछ प्रतिक्रियाएं होती है जिससे हमें उल्टी या जी मिचलाने जैसी फीलिंग होती है। आइए जानते हैं इसका कारण और बचने के सरल उपाय।

---विज्ञापन---

Motion Sickness Causes: मोशन सिकनेस एक ऐसी सिचुएशन है, जिसमें व्यक्ति को किसी वाहन जैसे जहाज, हवाई जहाज या फिर झूलों आदि में यात्रा करते हुए चक्कर आना, उल्टी आना, या उलझन महसूस होती है। यह एक सामान्य समस्या है जो कई लोगों को यात्रा करते समय महसूस होती है। इसे हम कार सिकनेस, सी-सिकनेस या एयर सिकनेस भी कहते हैं, जो यात्रा के दौरान होने वाले असहजता को दर्शाता है।

क्या है Motion Sickness?

मोशन सिकनेस में हमारा दिमाग हमें कुछ ऐसे मैसेज भेजता है, जो असहजता महसूस होने पर शरीर में दिखते हैं। इसमें आपकी आंखों, कानों, मांसपेशियों और जोड़ों में भी कुछ असहजता महसूस होती है। कई बार वीडियो गेम खेलने वालों के साथ भी ऐसा होता है, जिसे वर्चुअल मोशन सिकनेस कहते हैं। इसमें जब हम कार में बैठे होते हैं और आंखें बाहर के दृश्य देखती हैं, तो कान और शरीर को हिलने-डुलने का अहसास होता है, जो ब्रेन को कुछ असामान्य संकेत देती है, जिससे चक्कर, उल्टी और मिचली जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। मोशन सिकनेस के बारे में हमें उत्तराखंड बेस्ड डॉक्टर, डॉ.भानुपांगटे बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Motion Sickness के कारण?

  1. जो लोग तनाव में रहते हैं, उनके साथ ऐसा होता है।
  2. फैमिली हिस्ट्री में मोशन सिकनेस होना।
  3. गाड़ी की स्पीड और रास्ते का प्रकार सही न होने पर भी मोशन सिकनेस होता है।
  4. जो लोग यात्रा करने से पहले खाना नहीं खाते हैं, उनके साथ भी ऐसा होता है।
  5. जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, उन्हें भी सफर के दौरान ऐसा महसूस होता है।
  6. गर्भवती महिलाओं को भी मोशन सिकनेस होता है।
  7. माइग्रेन के मरीजों के साथ भी सफर के दौरान ऐसा हो सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Bhanu Pangtey (@dr.bhanupangtey)

---विज्ञापन---

मोशन सिकनेस से बचने के उपाय

  • सफर करते समय अपनी सीट पर सामान्य दिशा में बैठें, ज्यादा सीधे या ज्यादा हिलने-डुलने पर आपको असहजता महसूस हो सकती है।
  • यात्रा करते समय खिड़की से बाहर की चीजों को देखें, इससे आपकी आंखों और कानों के बीच संतुलन बना रहेगा।
  • सफर करने से पहले हैवी खाना खाने से बचें, क्योंकि यह पेट में भारीपन महसूस करवा सकता है।
  • ताजी हवा में सांस लेना भी मददगार साबित हो सकता है। गाड़ी की खिड़कियों को थोड़ा खोलें और फ्रेश एयर लें।
  • अगर आपके साथ यह समस्या बहुत गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेकर दवाइयां भी ले सकते हैं। इसके अलावा, सफर के दौरान पानी पीते रहें।

खरीद सकते हैं एंटी मोशन सिकनेस ग्लासेस

अगर आपको दवा नहीं खानी है, तो आप एंटीमोशन सिकनेस ग्लासेस खरीद सकते हैं। इन ग्लासेस में एक लिक्विड भरा हुआ है, जो हमें मोशन सिकनेस की समस्या से बचाएगा। इसे आप फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 21, 2025 11:00 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola