Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना के 7131 मामले दर्ज, लखनऊ में 3 नए केस, रांची में भी मिले नए मरीज

Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 7131 हो चुकी है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा देशवासियों से कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करने की अपील की गई है, जिसमें हाथों को सेनिटाइजर की मदद से साफ करना और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने के लिए कहा गया है। पीएम मोदी से मिलने वालों को भी RT-PCR टेस्ट करवाना होता है।

Source-News 24

Corona Cases In India: भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देशभर में कुल 7131 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें कई राज्यों में संक्रमण की स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है, जैसे कि केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र। कोरोना से हुई मौतों के मामले में गंभीर बीमारियों वाले मरीज अधिक शामिल हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि इस बार के वेरिएंट पहले से बीमार लोगों में अधिक प्रभावित है।

विज्ञापन

हाल ही में मध्य प्रदेश में 1 मौत हुई है, जो 52 वर्षीय महिला थी। उन्हें ब्रोंकियल अस्थमा और पुरानी टीबी थी। हाल ही में उन्हें डायबिटीज डायग्नोज हुआ था। प्रधानमंत्री के लिए भी स्पेशल गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें बिना RT-PCR टेस्ट कोई उन्हें नहीं मिल सकेगा। यह सभी के लिए अनिवार्य है। कोरोना से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Corona LIVE Cases In India: रांची में नए केस

Corona LIVE Cases In India: रांची में कोरोना वायरस के 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

Corona LIVE Cases In India: सर्दी-खांसी हो तो रथयात्रा में न जाए

Corona LIVE Cases In India: ओडिशा में रथयात्रा को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। यहां उत्सव में भाग लेने वाले भक्तों से अपील की गई है कि वे सर्दी-खांसी जैसे लक्षण दिखने पर यात्रा में शामिल होने से बचें।

Corona LIVE Cases In India: यूपी में कितने मरीज?

Corona LIVE Cases In India: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोरोना एक्टिव है। यहां फिलहाल 251 मरीज है।

Corona LIVE Cases In India: कर्नाटक में कितने कोविड केस?

Corona LIVE Cases In India: कर्नाटक में कोरोना के मरीजों की संख्या 395 हुई।

Corona LIVE Cases In India: पश्चिम बंगाल में भी बढ़े मामले

Corona LIVE Cases In India: ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में इस वक्त कोरोना के कुल मरीज 747 हैं।

Corona LIVE Cases In India: केरल में कितने मरीज?

Corona LIVE Cases In India: केरल भारत का कोरोना स्पॉट है। यहां एक्टिव केसों की संख्या 2055 हो गई है।

Corona LIVE Cases In India: हेल्थ मिनिस्ट्री ने जारी किया नया अपडेट

Corona LIVE Cases In India: केंद्रिय स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट कोविड डैशबोर्ड पर कोरोना मरीजों की संख्या का लेटेस्ट अपडेट जारी किया गया है, जिसमें कुल मरीज 7131 बताए गए हैं।

Corona LIVE Cases In India: गाजियाबाद में कोरोना के 5 पॉजिटिव केस मिले

Corona LIVE Cases In India: राज्यों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गाजियाबाद जिला अस्पताल ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की जांच करने में जुटी है। गुरुवार को जिले में कोरोना के 5 नए केस सामने आए हैं।

Corona LIVE Cases In India: इन राज्यों में जीरो कोविड

Corona LIVE Cases In India: भारत के मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में अब भी जीरो कोविड मरीज है

Corona LIVE Cases In India: कोरोना वायरस के गाजियाबाद में 75 केस

Corona LIVE Cases In India: गाजियाबाद में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या हुई 75। वहीं, यहां हाल ही में एक 36 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

Corona LIVE Cases In India: आंध्रपद्रेश में कितने केस?

Corona LIVE Cases In India: कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या आंध्रपद्रेश में 103 दर्ज की गई है।

Corona LIVE Cases In India: नोएडा में कोरोना की स्थिति क्या?

Corona LIVE Cases In India: नोएडा में कोरोना के मरीजों को लेकर राहत की खबर है। यहां 166 मरीजों को कोरोना से सही होने की पुष्टि हुई है।

Corona LIVE Cases In India: 7000 से ज्यादा केस

Corona LIVE Cases In India: देश में कोरोना के 7000 से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा केस।

Corona LIVE Cases In India: झारखंड में कोरोना के कितने मामले?

Corona LIVE Cases In India: झारखंड में कोरोना के मंगलवार को 6 नए केस मिले थे। वहीं, 1 की मौत की पुष्टि हुई थी। यहां कुल मरीजों की संख्या 19 है।

LIVE Corona Cases In India: देश में टोटल केस कितने हैं?

LIVE Corona Cases In India:भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 7154 दर्ज की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ