---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 75, 23 केस एक्टिव, दो निजी अस्पताल में भर्ती

Corona Cases In Ghaziabad: गाजियाबाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो चुकी है। यहां बीते 24 घंटों में 5 नए केस मिले हैं, जिनमें से कुछ का इलाज अस्पताल और कुछ का होम आइसोलेशन में चल रहा है। गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Corona Cases In Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 तक पहुंच गई है। इनमें से 2 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, बाकी का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। बता दें कि देश में फिलहाल कुल मरीजों की संख्या 7131 हो चुकी है। केंद्रीय मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट में बताया गया है कि केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में भी धीरे-धीरे मामलों में इजाफा देखा जा रहा है।

कोरोना के 5 पॉजिटिव केस मिले

राज्यों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गाजियाबाद जिला अस्पताल ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की जांच करने में जुटी है। गुरुवार को जिले में कोरोना के 5 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 हो गई है। इसके अलावा अब तक 52 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने पर भी काम शुरू कर दिया है। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोविड जांच शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को किट उपलब्ध हो गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स की कमी से भी हो सकता है कोरोना! जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

2 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती

सीएमओ के अनुसार, कौशांबी के रहने वाले 32 साल के एक युवक पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। उसकी कोविड रिपोर्ट टेस्ट कराई गई, जो पॉजिटिव निकली है। इसके अलावा वसुंधरा निवासी एक महिला होम आइसोलेशन में है। साहिबाबाद निवासी एक महिला सहित दो अन्य लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 2 मरीजों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल जिले में 23 केस एक्टिव हैं और 21 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।

---विज्ञापन---

COVID-19 cases in India

कोरोना वायरस के लक्षण

  • हल्का बुखार।
  • गला खराब होना।
  • खांसी-जुकाम।
  • सिरदर्द के साथ थकावट होना।
  • सांस लेने में तकलीफ महसूस करना।
  • मांसपेशियों में दर्द।
  • पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- भारत में फैल रहा कोरोना का XFG सब वैरिएंट, बढ़े केस, डॉक्टर से जानिए कितना खतरनाक

---विज्ञापन---
First published on: Jun 13, 2025 11:13 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola