---विज्ञापन---
Liver Failure होने पर दिखते हैं ये 7 शुरुआती लक्षण, बिल्कुल न करें इग्नोर
Liver Failure Symptoms: लिवर से जुड़ी बीमारी होने पर शरीर में नॉर्मल लक्षण ही दिखते हैं, लेकिन अगर समय से उनकी पहचान नहीं करते हैं, तो बहुत दिक्कतें आती हैं। इससे लिवर फेलियर का खतरा रहता है, आइए जानें ये लक्षण..

Liver Failure Symptoms: अनहेल्दी लाइफस्टाइल का हमारे शरीर पर बहुत असर पड़ता है। इसमें सबसे पहले आपका खानपान मुख्य कारण है। क्योंकि खाने-पीने में बरती गई जरा सी लापरवाही लिवर के लिए परेशानी की वजह बन सकती है। आगे जाकर इससे लिवर फेल होने का डर रहता है।
दरअसल, लिवर फेल होने पर वो अपने काम जैसे कि खाना डाइजेस्ट के लिए बाइल बनाना, खून से वेस्ट चीजों को निकालने का काम सही से नहीं कर पाता है। लिवर अचानक ही अपने सारे कामों को करना बंद कर देता है। वहीं, क्रॉनिक कंडीशन में लिवर फेल का कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां होती हैं। भले ही आपकी कोई फैमिली हिस्ट्री हो या न हो तो भी ऐसा कई फैक्टर से हो सकता है। आइए जानें लिवर फेलियर के क्या-क्या लक्षण हैं-
लिवर फेलियर के लक्षण
थकान और कमजोरी
खून में ऑक्सीजन की कमी की वजह से कमजोरी महसूस होती है। पोषक तत्वों की कमी से भी थकान होती है। ये थकान कभी ज्यादा या हल्की या फिर लगातार हो सकती है।
पेट में सूजन और दर्द
लिवर सिरोसिस से पीड़ितों को पेट के राइट साइड भाग में हल्का और तेज चुभने वाला दर्द होता है। सिरोसिस में फ्लूड की कमी के कारण पेट में दर्द और सूजन रहती है।
ज्यादा खून बहना
जिन लोगों में लिवर की बीमारी होती है उन्हें चोट जल्दी लगने और उसके बाद ज्यादा ही खून बहने का जोखिम रहता है। इसका कारण है कि लिवर उन प्रोटीन का प्रोडक्शन करना बंद कर देता है, जिससे ब्लड क्लॉट जमने में मदद मिलती है।
स्किन पर खुजली
लिवर की बीमारी में बाइल सॉल्ट का हाई लेवल स्किन के नीचे जमाव होने लगता है, इससे खुजली की समस्या और बढ़ती है। हाई सीरम एल्कलाइन फॉस्फेट (ALP ) का लेवल भी खुजली की वजह बनता है। एएलपी लिवर में मिलने वाले एंजाइम है, जो लिवर से जुड़ी बीमारी होने पर असर करते हैं और खुजली बढ़ती है।
मल के रंग बदलाव
जब लिवर में दिक्कतें शुरू होती हैं, तो आपका पाचन खराब होता है और मल ठीक से नहीं आ पाता है। इसके अलावा रंग में भी बदलाव आता है।
ये भी पढ़ें- Home Remedies: गर्मी के साथ बढ़ सकता है Eye Flu का खतरा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।









