World Blood Donor Day 2025: हर कोई नहीं कर सकता ब्लड डोनेट, जानिए रक्तदान से पहले किन बातों का रखें ख्याल

World Blood Donor Day 2025: आज के समय में बीमारियां इतनी बढ़ चुकी है कि हर तीसरे मरीज को खून की जरूरत हो जाती है। रक्तदान दिवस पर जानिए क्या सभी को ब्लड डोनेट करना चाहिए या नहीं।

World Blood Donor Day 2025

World Blood Donor Day 2025

World Blood Donor Day 2025: रक्तदान करना एक बहुत अच्छा काम होता है, हर स्वस्थ व्यक्ति को खून जरूर दान करना चाहिए। एक व्यक्ति ब्लड डोनेट करके कम से कम तीन मरीजों की जान बचा सकता है। हर साल 14 जून को World Blood Donor Day मनाया जाता है। यह दिन सभी रक्तदाताओं के सम्मान में समर्पित होता है। यह दिवस रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें इससे होने वाले फायदों के बारे में बताने के लिए मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड ब्लड डोनर डे को पूरे 20 वर्ष हो जाएंगे, हर साल इसकी थीम बनाई जाती है, इस साल इसकी थीम ‘ रक्त दे, आशा दे, साथ मिलकर जीवन बचाते है। ऐसे में हमें यह भी जान लेना चाहिए कि कौन लोग होते हैं, जिन्हें खून का दान नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

कौन नहीं कर सकता रक्तदान?

आकाश हेल्थकेयर के लैब सर्विसेज की प्रमुख डॉ. हरप्रीत कौर के अनुसार, जिन लोगों को गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या और शारीरिक कमजोरी हमेशा बनी रहती है, उन्हें रक्तदान नहीं करना चाहिए। 18 से 65 वर्ष के लोगों को ही रक्तदान करना चाहिए।

विज्ञापन

गर्भवती औरतें या स्तनपान करवाने वाली महिला 

एक्सपर्ट के मुताबिक, जो महिलाएं गर्भवती होती हैं या जो ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं, उन्हें भी ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए। इस समय इनके शरीर को अधिक पोषण और रक्त की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन

हाल ही में टैटू बनवाने वाले

जिन लोगों ने हाल ही में टैटू बनवाया है या जिन्होंने कान, नाक छिदवाए है, तो वे लोग भी ब्लड डोनेट नहीं कर सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति ने स्किन या मेकअप से संबंधित कोई ट्रीटमेंट करवाया है, तो उस व्यक्ति को भी चार महीने से पहले ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए।

अंडरवेट लोग

18 साल से ऊपर जिन व्यक्तियों का वेट 49 किलो से नीचे है, तो वे लोग भी अपना ब्लड डोनेट नहीं कर सकते हैं। अगर आपको रक्तदान करना है, तो उससे पहले आपको अपना वेट मेंटेन करना होगा।

विज्ञापन

एनीमिया

हालांकि, एनीमिया दो प्रकार के होते हैं, माइनर जिसमें मरीज को खून की जरूरत बार-बार नहीं होती है, ऐसे में जब वे स्वस्थ हैं, तो खून दान कर सकते हैं। मगर जो लोग सीवियर एनेमिक हैं, उन्हें रक्तदान बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

ब्लड डोनेट करने से मिलने वाले लाभ

अगर आप ब्लड डोनेट करते हैं, तो शरीर में नया खून तेजी से बनता है। जब आप ब्लड डोनेट करते हैं, तो उससे पहले पूरी बॉडी का चेकअप हो जाता है। इससे पता चल जाता है कि आपके शरीर में कितने टॉक्सिन्स हैं। आयरन ओवरलोड से लेकर हार्ट डिजीज की रोकथाम में भी ब्लड डोनेशन फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ