Covid-19 Cases In India: देश में 7400 कोविड केस दर्ज, पंजाब में नई कोरोना एडवाइजरी जारी, लक्षण दिखते ही हो जाए आइसोलेट

Covid-19 Cases In India: कोरोना के देश में कुल केस 7400 दर्ज किए गए है। यहां वायरस से संक्रमित सबसे अधिक मरीज केरल, गुजरात और पश्चिम बंगाल में हैं। यूपी के अलग-अलग जिलों से भी रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है।

covid live

 Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से वृद्धि देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजे आंकड़ों के मुताबिक, भारत में फिलहाल कोरोना के कुल 7400 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले केरल और गुजरात से सामने आए हैं। केरल में 2055 मरीज और गुजरात में भी 1000 से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

कहां कितनी मौतें?

कोरोना वायरस से केरल में एक 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक व्यक्ति को टाइप-1 रेस्पिरेटरी फेलियर, एक्यूट एन्सेफालोपैथी और कोविड निमोनिया भी था। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स पहले भी इस बारे में बता चुके हैं कि इस बार कोरोना उन लोगों को अधिक प्रभावित कर रहा है, जो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

LIVE Corona Cases In India: आगरा में मिले कोरोना मरीज

LIVE Corona Cases In India: आगरा में फिर मिले कोरोना के 2 नए मरीज। एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

LIVE Corona Cases In India: पंजाब में कितने कोविड केस?

LIVE Corona Cases In India: पंजाब में कोरोना के एक्टिव केस 35 हैं और 2 लोगों की मौत की भी खबर है।

LIVE Corona Cases In India: राजस्थान में 1 मौत

LIVE Corona Cases In India: राजस्थान में कोरोना से 1 महिला की मौत की पुष्टि हुई है। वह डबल निमोनिया से भी पहले से पीड़ित थी और 70 वर्षीय महिला थी।

LIVE Corona Cases In India: महाराष्ट्र 4 मौतें

LIVE Corona Cases In India: महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें एक 79 वर्षीय पुरुष है, जिसको मधुमेह और हाई बीपी की समस्या थ। वहीं, दूसरा 85 वर्षीय पुरुष था जो किडनी डिजीज और पुरानी टीबी का मरीज था। तीसरा मृतक 55 साल का पुरुष है, जो COVID-19 पॉजिटिव के साथ-साथ बैक्टीरियल निमोनिया से भी पीड़ित था। चौथे संक्रमित की मौत कोरोना के साथ-साथ ब्रोन्कोन्यूमोनिया से भी ग्रसित था।

LIVE Corona Cases In India: मंगलवार को मिला था पहला मरीज

LIVE Corona Cases In India: यहां पहले मंगलवार को 80 साल के एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिला अस्पताल में अब कोरोना के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है और सभी निजी अस्पतालों को भी कोरोना के इलाज के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

LIVE Corona Cases In India: जबलपुर में कोरोना का एक और मरीज मिला, जिले में पॉजिटिव संख्या हुई 2

LIVE Corona Cases In India: जबलपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हो गई हैं। नया कोरोना संक्रमित युवक किसी अन्य शहर से यात्रा करके लौटा था, जिसे उसके ही घर में आइसोलेट किया गया है।

LIVE Corona Cases In India: केरल में 3 मौतें

LIVE Corona Cases In India: केरल में कोरोना से हुई 3 मौतों में शामिल हैं- एक 83 वर्षीय पुरुष, जो सीएडी-एस/पी सीएबीजी डिकम्पेन्सेटेड एचएफ, एलवी डिसफंक्शन से भी पीड़ित था। वहीं, दूसरा 67 वर्षीय पुरुष, जिसकी किडनी फेल हो गई थी। तीसरे मरीज की उम्र भी 61 साल थी। यह भी पुरुष था जिसको टाइप 2 डायबिटीज और हाई बीपी की समस्या थी।

LIVE Corona Cases In India: देश में 8000 के पास कोरोना केस

LIVE Corona Cases In India: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट में देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 7400 दर्ज किए गए हैं।

LIVE Corona Cases In India: महाराष्ट्र में 629 मरीज

LIVE Corona Cases In India: महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 629 है। यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है।

LIVE Corona Cases In India: मध्य प्रदेश में कोरोना के 86 मरीज

LIVE Corona Cases In India: मध्य प्रदेश में कोरोना के 86 मरीजों की पुष्टि हुई है। इंदौर में भी 16 नए मरीज मिले हैं, हालातों के मद्देनजर राज्य में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है।

LIVE Corona Cases In India: इंदौर में कोरोना के कितने मरीज?

LIVE Corona Cases In India: इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 62 हो गई है। वहीं, 16 नए मरीज मिले हैं।

LIVE Corona Cases In India: मेरठ में भी कोरोना पॉजिटिव

LIVE Corona Cases In India: मेरठ में एक मरीज को बुखार के साथ सर्दी-खांसी हुआ, तो डॉक्टरों ने जांच में पाया कि मरीज कोरोना संक्रमित है।

LIVE Corona Cases In India: वाराणसी में 6 साल का बच्चा संक्रमित

LIVE Corona Cases In India: वाराणसी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों में एक साल का बच्चा शामिल है। इसके अलावा, डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव।

LIVE Corona Cases In India: राजस्थान और केरल में कोरोना से मौतें

LIVE Corona Cases In India: शुक्रवार को केरल और राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ