---विज्ञापन---

Video: दिनभर बनी रहती है पेट में गैस, हो सकती हैं ये बीमारियां

Constipation Side Effects: कब्ज की समस्या पेट से जुड़ी गंभीर बीमारी है, जो इन दिनों लोगों में आम है लेकिन बहुत घातक भी है। बता दें कि इस समस्या को अगर समय रहते न ठीक किया जाए, तो आगे चलकर और बीमारियां भी हो सकती हैं।

Constipation Remedies
---खबर नीचे जारी है---

Constipation Side Effects: अगर आपको दिनभर पेट में गैस, भारीपन या डकारें आने की समस्या रहती है, तो इसे इग्नोर करना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टर अरविंद बताते हैं कि अक्सर लोग इसे सामान्य समझकर घरेलू उपायों पर निर्भर रहते हैं, लेकिन लंबे समय तक बनी रहने वाली गैस की बीमारी अन्य रोगों के जोखिम को बढ़ा सकती है।

कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

एक्सपर्ट बताते हैं कि यह लाइफस्टाइल से संबंधित समस्या है और कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इनमें अपच, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम यानी IBS और लैक्टोज इन्टॉलरेंस की बीमारी हो सकती है। इसके साथ-साथ गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज जिसे GERD भी कहते हैं। अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है, तो उससे आंतों में संक्रमण हो सकता है। लिवर की बीमारियां हो सकती हैं। कई बार पेट के कैंसर का भी गैस एक संकेत होता है।

---खबर नीचे जारी है---

राहत पाने के उपाय

भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पिएं।

---खबर नीचे जारी है---

फाइबर युक्त भोजन खाएं।

तला-भुना खाना न खाएं।

---खबर नीचे जारी है---

मीठी चीजों का सेवन भी कम करें।

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी होगी मजबूत, रोज खाएं 1 चम्मच च्यवनप्राश, मिलेंगे 10 फायदे

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

First published on: Jun 14, 2025 03:58 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola