10 चीजें रूटीन में खाएं, 50 की उम्र में 30 के दिखेंगे, बीमारियां भी रहेंगी दूर-दूर

10 anti wrinkle foods to eat,anti aging foods for women,anti aging foods for men,aging foods to avoid,20 anti aging foods,anti aging vegetables,7 anti aging foods,anti aging diet before and after

Image Credit: Freepik

Anti Aging Foods: आपने देखा होगा अपने आसपास कई लोग ऐसे हैं जिन पर उम्र का कोई असर नहीं दिखता है। हालांकि, उम्रज्यादा होती है लेकिन चेहरे पर नहीं दिखती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे हो सकता है। क्या उम्र से 10 गुना छोटे लग सकते हैं। तो आपको बता दें, जी हां, क्योंकि कुछ ऐसे बेहतरीन फूड्स हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगे और आप पर उम्र का कोई असर नहीं दिखेगा।

विज्ञापन

शहद का सेवन

विज्ञापन

शहद खाना सभी को पसंद है। आप 20-25 साल की उम्र से ही रोजाना डाइट में शहद का सेवन करें। आप दूध या फिर एक-एक चम्मच सुबह-शाम इसका सेवन करें। इसमें ऐंटीएजिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर है। यह त्वचा के साथ-साथ मन और दिमाग को भी शांत रखता है।

मखाना

विज्ञापन

हर दिन एक कटोरी मखाना खाना शुरू कर दें। ये आयरन से भरपूर है। हालांकि, फ्राइड मखाना खाने से बचना चाहिए। आप चाहें तो मखाना को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।

हल्दी वाला दूध

विज्ञापन

हल्दी वाले दूध में अनेक फायदे हैं, जो आप हर दिन सेवन करके 50 की उम्र में भी 30-35 के युवा दिखेंगे और साथ ही फिट और कूल दिख सकते हैं।

चुकंदर

विज्ञापन

दोपहर के समय चुकंदर को सलाद या जूस के रूप में जरूर खाएं और पीएं। ऐसा करने पर बॉडी को फैट ना के बराबर ही मिलता है जबकि प्रोटीन, फाइबर, मैग्निशियम, आदि कई तरह के न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। इसके सेवन से न केवल ब्लड का लेवल और स्किन सेल्स को हेल्दी बनाए रखता है।

विज्ञापन

हर दिन छोटी कटोरी ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए। इनमें बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट होना चाहिए। इनको दूध के साथ या एक मुट्ठी खाना चाहिए। ऐसा करने से इनसे पूरा पोषण शरीर को मिलता है।

हरी सब्जियां

विज्ञापन

हरी सब्जियों के फायदे तो सभी ने खूब सुने होंगे। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और कॅरोटीनोइड्स पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और इसके साथ ही उम्र की स्पीड को धीमा करते हैं।

पपीता

विज्ञापन

अच्छे डाइजेशन के लिए पपीता का खूब प्रयोग करना चाहिए। लेकिन ये जानकर हैरानी होगी कि बुढ़ापे में पपीता काफी लाभदायक है। इसमें भरपूर विटामिन्स, मिनरल और कई पोषण पाए जाते हैं। चमकदार स्किन के लिए भी इसका यूज किया जाता है। एंटी एजिंग प्रॉपर्टी होने की वजह से पपीता बुढ़ापे का असर कम कर देता है।

विज्ञापन

बेरीज में सभी तरह के बेरी शामिल हैं जैसे- ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और इन सब में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। ये जवां रखने का काम करते हैं।

अखरोट

विज्ञापन

हमारे शरीर और दिमाग में चुस्ती और याददाश्त के लिए अखरोट बहुत फायदेमंद है। अगर रोजाना डाइट में शामिल करें, तो उम्र का असर काफी कम हो जाता है।

गर्म पानी

विज्ञापन

रोजाना हेल्दी रहने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। इसलिए रोजाना गर्म पानी पिएं, इससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं और बल्ड फ्लो सही रहता है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ