Winter Care Tips: कड़ाके की सर्दी में खुद का बचाव, आज ही इन 7 आदतों को डेली रूटीन में करें शामिल

Winter Care Tips: सर्दियों के मौसम में हमारा शरीर सुस्त और ढीला पड़ जाता है। अगर आप भी कंबल से बाहर निकलने में आलस्य महसूस करते हैं, तो इन आदतों को अपनाएं। आप निश्चित ही फिट फील करेंगे।

Winter Care Tips

photo credit-freepik

Winter Care Tips: वींटर सीजन कुछ लोगों के लिए चैलेंजिंग हो सकता है। इसका कारण यह है कि हर किसी का शरीर और उनके बॉडी का ताप अलग होता है। कुछ लोगों को बहुत ज्यादा सर्दी लगती है, तो वहीं कुछ लोगों को इस मौसम में आलस्य बहुत आता है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बाहर का तापमान और हमारे शरीर का तापमान अलग होता है। डेली रूटीन में इन 7 आदतों का पालन कर, हमेशा रहें फिट।

ठंड में एक्टिव और फिट रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

1. गर्म पानी पिएं

हाइड्रेशन हर मौसम में जरूरी है। अगर सादा पानी पीने में दिक्कत हो रही है, तो गर्म पानी पी सकते हैं, इससे शरीर को अंदर से गर्मी भी मिलती है। हॉट वॉटर का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इसके अलावा आप हर्बल चाय और सूप का सेवन भी कर सकते हैं।

2. सही कपड़े पहनें

सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए वूलन, ऊनी स्वेटर और वॉर्म कपड़े पहनें। जैसे दस्ताने, मफलर और वूलन सॉक्स, ताकि शरीर के संवेदनशील हिस्से भी सुरक्षित रहें। ज्यादा तंग कपड़े पहनने से बचें।

3. डाइट

इस मौसम में शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, इसलिए विटामिन-सी, विटामिन-डी और आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। अपनी डाइट में मौसमी फल, सब्जियों और नट्स को शामिल करें।

Winter Care Tips

photo credit-freepik

4. व्यायाम भी जरूरी

ठंड के मौसम में फिजिकल एक्टिविटी जैसे लाइट एक्सरसाइज और योग करते रहें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और बॉडी का तापमान नियंत्रित रहता है। यदि बाहर ठंड हो तो घर के अंदर ही कुछ हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं जैसे स्ट्रेचिंग, योग और वॉक।

5. स्किन का ख्याल भी रखें

सर्दियों में स्किन ड्राई और रूखी हो जाती है, इसलिए स्किन को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। इसलिए नहाने के बाद किसी अच्छे मॉइस्चराइजर या ऑयल से बॉडी की मसाज करें और होंठों पर लिप बाम लगाएं।

6. नींद

सर्दियों में ज्यादा नींद आना कॉमन प्रॉब्लम है लेकिन यह ध्यान रखें कि आपकी नींद पूरी और संतुलित हो। इसके लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जो सर्दी-जुकाम से बचाव में भी मदद करता है।

7. घर को गर्म रखें

इस मौसम में अपनी बॉडी को ठंड से सिक्योर रखने के लिए घर को भी सही तरीके से गर्म रखना जरूरी है। अगर आप अपने घर में हीटर का यूज कर रहे हैं तो उसके पास ज्यादा देर तक न बैठें। साथ ही, घर के दरवाजों और खिड़कियों को ठीक से बंद रखें ताकि गर्म हवा बाहर न जा सके।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ