क्या भारतीय खाना भी हो सकता है अनहेल्दी? एक्सपर्ट ने किया खुलासा

Indian Food: खाना घर पर बना है, सिर्फ यही सोचकर उसे स्वस्थ मान लेना सही नहीं है। अक्सर भारतीय भोजन को लेकर लोगों में एक राय बनी हुई है कि यह सेहतमंद और पौष्टिक होता है। आइए, आपकी इस गलतफहमी को हम दूर कर देते हैं।

क्या भारतीय खाना भी हो सकता है अनहेल्दी? एक्सपर्ट ने किया खुलासा

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

Indian Food: बाहर का खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसा हम हमेशा सुनते आए हैं। हालांकि, आजकल लोग काम और प्रोफेशनल लाइफ में इतना व्यस्त हो गए हैं कि खाना बनाने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसके अलावा, टेक्नोलॉजी ने लोगों की आदत को इतना खराब कर दिया है कि सिर्फ 10 मिनट के अंदर आपके पास खाना पहुंच जाता है, इसलिए अब लोगों ने खाना बनाना बिल्कुल ही छोड़ दिया है। साल 2019 में एक रिसर्च हुई थी, जिसमें पाया गया था कि भारतीय खाना हमेशा स्वस्थ नहीं होता है। मगर क्या यह बात सच है? क्योंकि, अधिकतर लोगों में ऐसी सोच बनी हुई है कि भारतीय खाना सेहतमंद और पौष्टिक होता है। चलिए, इस बारे में आपको कुछ फैक्ट्स क्लीयर कर देते हैं।

भारतीय भोजन कैसे है अनहेल्दी?

इंडिया टूडे में पब्लिश एक खबर के अनुसार, डॉक्टर प्रिया पालीवाल उनकी टीम से बातचीत में बताती हैं कि इंडियन खाना सही है, मगर कुछ पैमाने ऐसे हैं, जिनसे हमारी थाली में परोसा गया भोजन हमें फायदों की जगह नुकसान पहुंचा देता है। मम्मियां अक्सर अपने बच्चों को लाड़-प्यार में भर-भरकर घी खिलाती हैं, लेकिन यह उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। डॉक्टर बताती हैं कि हम लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें ज्यादा तेल-मसाले का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो फायदों की जगह नुकसान ही दे रहा है।

विज्ञापन

कैसा खाना होता है अनहेल्दी?

1. चीनी युक्त चीजें- भारतीय व्यंजनों में जो खाना ज्यादा चीनी से बना होता है, वे हमारे लिए नुकसानदायक होते हैं। इनमें सफेद चीनी का इस्तेमाल होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाता है।

2. तला हुआ खाना- जैसी कि सभी जानते हैं, इंडियन खाने में पराठे, पूड़ियां, पकौड़े से लेकर ज्यादा तेल में बनी ग्रेवीज भी शामिल हैं। इनका अधिक सेवन हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकता है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ता है।

विज्ञापन

3. ज्यादा पकाया हुआ खाना- इंडियन खाने में तले खाने के बजाय एक और तरीके का खाना हानिकारक हो सकता है, वह है ज्यादा देर तक पकाया हुआ भोजन। हमारे यहां लोग सब्जियों को इतनी देर तक पकाते हैं कि उनमें मौजूद पौष्टिक गुण भी नष्ट हो जाते हैं, जिसके बाद वह भोजन हमारी सेहत के लिए किसी लिहाज से फायदेमंद नहीं रह जाता है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

4. ज्यादा खाना खाना भी समस्या- जी हां, डॉक्टर पालीवाल के अनुसार, भारत में लोग खाना खाने की कोई सीमा को निर्धारित नहीं करते हैं। यहां के लोग अगर तला-भुना खा भी रहे हैं, तो उसे सीमित तौर पर खा सकते हैं, लेकिन इसके बजाय हमारे यहां लोग भर-भरके इन चीजों को खाते हैं। ओवरईटिंग कई गंभीर समस्याओं का कारण बनता है।

5. भोजन में पोषण की कमी- यह भी एक समस्या है, जो भारतीय भोजन को अस्वस्थ बना देती है। दरअसल, होता ऐसा है कि हम लोग जो खाना खाते हैं, उनमें रोटी और चावल की मात्रा अधिक होती है, वहीं सब्जियों और सलाद की मात्रा कम से कम होती है। जो कि सही नहीं है। हमें हमारी थाली में पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट को शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ