बच्चों में तेजी से फैल रहा है Covid-19, आंखों में खुजली से लेकर बुखार और थकान तक, ये हैं बीमारी के नए लक्षण

Covid-19, corona virus, corona symptoms, covid 19 new symptoms
विज्ञापन

देश में एक बार फिर से COVID-19 तेजी के साथ फैल रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के मामलों में करीब 79 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार देश के अधिकतम राज्यों में मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। ऐसे में आईएमए ने कोरोना से बचने के लिए कई सुझाव दिए हैं। साथ ही इस बीमारी के नए लक्षणों के बारे में भी बताया गया है।

डब्ल्यूएचओ ने भी आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा है कि छह से ग्यारह माह तक की उम्र के शिशुओं में भी सार्स-सीओवी2 के लिए सकारात्मक आरटी-पीसीआर के साथ तीव्र ज्वर की बीमारी की अचानक शुरुआत हो चुकी है। अधिकतर बच्चों में ब्रोंकाइटिस बीमारी के लक्षणों के साथ-साथ बुखार, सर्दी लगना और खांसी जैसे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। आईएमए और डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी किए गए नए लक्षण निम्न प्रकार हैं

विज्ञापन

Covid-19 के नए लक्षण

  • आंखों में जलन
  • लाली या पानी आँखें
  • आँख आना
  • तेज़ बुखार
  • बहती नाक
  • ठंड लगना
  • सांस फूलना या सांस लेने में तकलीफ होना
  • गंध और स्वाद नहीं आना
  • बहुत ज्यादा थकान होना
  • गला खराब होना
  • खांसी और सर्दी
  • सिरदर्द के साथ-साथ शरीर में दर्द
  • जी मिचलाना

और पढ़िए – Benefits of Amla: मनुष्य को निरोगी रखता है और आयु बढ़ाता है आंवला, जानिए इसके 20 फायदे

मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार इन लक्षणों को देखते ही तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। नियमित रूप से डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं लें। इसके अलावा पौष्टिक खाना लें। दूध, जूस, ग्रीन टी तथा विटामिन सी से युक्त खाद्य पदार्थ खाएं। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में लिक्विड पदार्थ ग्रहण करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ