Benefits of Amla: मनुष्य को निरोगी रखता है और आयु बढ़ाता है आंवला, जानिए इसके 20 फायदे
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Benefits of Amla: आंवला में सर्वाधिक विटामिन ‘सी’ होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन AB कॉम्प्लेक्स, पोटैशिम, कैलशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और डाययूरेटिक एसिड भी पाया जाता है। इस छोटे से फल को आयुर्वेद में ‘अमृत फल’ माना गया है। यह बहुत ही असरदार औषधि है। आंवले में ऐसे गुण और तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कोरोना फिर फ़ैल रहा है, ऐसे में रोजाना नियमित रूप से आंवले का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी रामबाण का काम करता है। इतना ही नहीं कई बीमारियों को तो जड़ से भी खत्म कर देता है।
आंवला शरीर की थकान दूर करता है। यह बल, कांति, स्फूर्ति, शक्ति तथा स्वास्थ्यवर्धक है। सूखा आंवला धातुवर्धक, मेद वृद्धिनाशक, विष के प्रभाव को दूर करता है। इसके सेवन से वीर्य की निर्बलता दूर होती है। दांतों में चमक आती है। मस्तिष्क के तन्तुओं में तरावट आती है। दिल की बेचैनी, धड़कन, मेद, तिल्ली, रक्तचाप, दाद आदि में लाभदायक है। आंवला शरीर में आरोग्य शक्ति बढ़ाता है।
और पढ़िए – Amla Benefits: सर्दियों में इस तरह करिए आंवले का सेवन, बीमारियां होगी दूर, मिलेंगे गजब के फायदे

प्रोटीन:0.34gm
कार्बोहाइड्रेट:4.39gm
फाइबर:7.75gm
फैट्स:0.16gm
विटामिन
खनिज
यदि किसी को एसिडिटी की शिकायत है, तो उन्हें आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा यदि कोई किसी तरह के ब्लड डिसऑर्डर से जूझ रहा है, मसलन शुगर लो हो जाती है, बीपी अक्सर लो रहता है, उन्हें आंवले वर्जित है। साथ ही लिवर से जुड़ा कोई रोग है। किडनी से संबंधित कोई दिक्कत है या सर्दी-जुकाम की समस्या है या किसी तरह की सर्जरी हो चुकी है या फिर त्वचा और बालों में अक्सर ड्राईनेस की समस्या रहती है, तो ऐसे लोगों को आंवले का सेवन करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेना चाहिए।
डिस्क्लैमर: यहां दिया गया कंटेंट सिर्फ जानकारी के लिए है। यह सामग्री किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह नहीं देता है। किसी भी चीज का सेवन व इस्तेमाल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श ज़रूरा लें। न्यूज़24 इस सामग्री से किसी भी तरह के इलाज का दावा नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: