Hunger Causes: ज्यादा भूख लगने के 5 कारण, कहीं ये बीमारी के संकेत तो नहीं

Hunger Causes: शरीर को फिट रहने के लिए खाना खाने की जरूरत होती है, लेकिन कई बार खाना खाने के बाद भी हमारी भूख नहीं मिटती है। ऐसे में हम बार-बार खाना खाते हैं, जो कि सही नहीं है। आइए डॉक्टर से जानते हैं इसका कारण।

Hunger Causes

Hunger Causes

विज्ञापन

Hunger Causes: खाना ऐसी चीज होती है जो हमारे मूड को अचानक बदल सकता है। अगर खाना अच्छा है या पसंद का है, तो हमारा मूड अच्छा होगा। अगर हमारी चॉइस से अलग हो, तो हम उसे देखकर ना खुश हो जाते हैं। खाना इंसान की एसेंशियल नीड्स में से एक है, हमें हेल्दी रहने के लिए, फिट रहने के लिए, दैनिक कामों को करने के लिए और जिंदा रहने के लिए भोजन की जरूरत होती है। भोजन का पौष्टिक होना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। कुछ लोगों को खाना पर्याप्त खाने के बाद भी बार-बार भूख लग जाती है। इसकी क्या वजह हो सकती है? आइए जानते हैं इसका कारण डॉक्टर से।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर बिमल छाजेर, जो कि देश के जाने-माने हार्ट स्पेशलिस्ट हैं बताते हैं, कि अचानक ज्यादा भूख लगना एक सामान्य समस्या हो सकती है, लेकिन इसके कई कारण भी हो सकते हैं। यह स्थिति कभी-कभी चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए अगर किसी के साथ भी ऐसी समस्या लंबे समय तक रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

विज्ञापन

क्या है कारण?

1. फाइबर न खाना- बार-बार भूख लगने का एक प्रमुख कारण होता है फाइबर फूड्स का इनटेक न करना। इसके बजाय रिफाइंड फूड्स, जिसमें मैदे से बनी चीजों की मात्रा अधिक होती है, ऐसा खाना खाना शामिल है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

2. नींद कम होना- डॉक्टर बताते हैं कि सही मात्रा में नींद न मिलने से भी भूख में वृद्धि हो सकती है। जब नींद पूरी नहीं होती है, तो शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत महसूस होती है। इसलिए, भूख बार-बार लगती है, इसके पीछे नींद के 2 हार्मोन भी जिम्मेदार होते हैं, जिनमें घ्रेलिन और लेप्टिन शामिल हैं।

3. हार्मोनल इंबैलेंस- अगर शरीर में इंसुलिन, घ्रेलिन और लेप्टिन जैसे हार्मोन का असंतुलन होता रहता है, तो इससे भी आपकी भूख बढ़ जाती है। हार्मोनल इंबैलेंस से हाइपरथाइरोडिज्म होता है, जो एक और कारण है एपेटाइट डिसऑर्डर का। डॉक्टर कहते हैं अगर आपको हार्मोन रिलेटिड कोई प्रॉब्लम है, तो एकबार डॉक्टर से जरूर मिलें।

विज्ञापन

4.मानसिक दबाव या तनाव- मानसिक दबाव, एंग्जाइटी या स्ट्रेस के कारण भी भूख बढ़ने की समस्या हो सकती है। कई बार हमारा मूड ऑफ होता है, जिसमें हम ज्यादा खाना खाने लगते हैं और वो भी अनहेल्दी तो इसे इमोशनल ईटिंग कहा जाता है। अगर स्ट्रेस या मेंटल हेल्थ से रिलेटिड कोई प्रॉब्लम है, तो आपको योग, मेडिटेशन या खुली हवा में रहना चाहिए।

5. डिहाइड्रेशन- शरीर अगर सही तरीके से हाइड्रेट न हो, तो उससे भी आपको बार-बार भूख लग सकती है, क्योंकि सही वाटर लेवल भी शरीर को पोषण देता है, जिससे भूख बार-बार नहीं लगती है। आप पानी के साथ-साथ हर्बल टी, जूस, डिटॉक्स वाटर और हाइड्रेटिंग फूड्स भी ले सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ