News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
World Brain Tumor Day 2025: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में सिरदर्द एक आम समस्या बन चुका है। तनाव, नींद की कमी, गलत खानपान या मोबाइल-लैपटॉप की लंबी स्क्रीन टाइम के कारण हम सभी कभी न कभी सिरदर्द से परेशान होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास तरह के सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं? जी हां, ऐसा संभव है। ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर स्थिति होती है, जो इन दिनों युवाओं को भी होने लगी है। हर साल 8 जून को वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे मनाया जाता है, इस अवसर पर जानिए ब्रेन ट्यूमर के संकेतों के बारे में एक्सपर्ट से।
मारेंगो एशिया हॉस्पिटल, फरीदाबाद के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. कुनाल बहारनी बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क की सेल्स की असामान्य वृद्धि होती है। यह ट्यूमर कैंसरयुक्त या गैर-कैंसरयुक्त हो सकता है। ट्यूमर ब्रेन के जिस हिस्से में होता है, वहां के अनुसार लक्षण भी अलग-अलग दिखाई देते हैं। इनमें सबसे आम लक्षण सिरदर्द होता है, जो दवाओं के सेवन से सही हो जाता है। मगर बार-बार इस संकेत को देखकर इग्नोर करना सही नहीं है।
ये भी पढ़ें- Constipation Home Remedies: सुबह नहीं होता पेट साफ, ट्राई करें ये सिंपल टिप्स; जड़ से खत्म होगी कब्ज
डॉक्टर के मुताबिक, यह सिरदर्द खासकर सुबह के समय अधिक होता है। यह सिरदर्द खांसी, झुकने या छींकने पर तेज महसूस होता है। ट्यूमर का दर्द समय के साथ बहुत तेज महसूस होता है। दवाएं लेने पर भी आराम नहीं मिलता है।
अगर किसी को ये सभी लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। डॉक्टर बताते हैं कि यह ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इसलिए, समय पर न्यूरोलॉजिस्ट से जांच करवाना जरूरी है। ब्रेन ट्यूमर की पहचान के लिए MRI, CT स्कैन और बायोप्सी करवाया जाता है।
ब्रेन ट्यूमर के इलाज में सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और कभी-कभी टारगेटेड थेरेपी का उपयोग किया जाता है। ट्यूमर अगर शुरुआती अवस्था में पकड़ में आ जाए, तो इलाज का असर सकारात्मक मिलेगा।
डॉक्टर बताते हैं कि हर सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर नहीं होता है, लेकिन जब सिरदर्द लंबे समय तक बना रहे और सामान्य न लगे, तो सतर्क रहना बेहद जरूरी है। समय रहते जांच और इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें- Cancer Cause: पेट दर्द और गैस से भी हो सकता है कैंसर! किस आयु के लोगों को ज्यादा खतरा?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।