Kidney Stone Causes: सर्जरी के बाद दोबारा पथरी होने का खतरा क्यों? जानें डॉक्टर की राय

Kidney Stone Causes: स्टोन्स की समस्या इन दिनों लोगों में आम हो गई है। यह लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। किडनी में स्टोन होना इनमें सबसे आम है। इसके लिए सर्जरी करवाई जाती है, मगर क्या उसके बाद भी स्टोन बन सकते हैं? आइए जानते हैं।

Source-News 24

Source-News 24

Kidney Stone Causes: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी, बदलती जीवनशैली, गलत खानपान और पानी की कमी जैसी आदतों के चलते किडनी स्टोन की समस्या होना आम समस्या बन गई है । यह ऐसी स्थिति है जिसमें किडनी के अंदर मिनरल्स और अन्य तत्व इकट्ठा होकर कठोर क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं। यह पथरी न सिर्फ असहनीय दर्द देती है, बल्कि कई बार सर्जरी की मदद से इसे ठीक किया जाता है। कभी-कभी कुछ लोगों को सर्जरी करवाने के बाद एकबार फिर स्टोन्स हो जाते हैं, मगर क्यों? आइए जानते हैं इसका कारण।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एशियन अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, किडनी और रोबोटिक सर्जरी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टर राजीव कुमार सेठिया बताते हैं कि अगर एकबार किसी को किडनी स्टोन हो जाए, तो अपना इलाज करवाने के बाद उसे सबसे ज्यादा अपनी डाइट का ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, अगर आपका खान-पान सही नहीं होगा, तो स्टोन्स दोबारा भी बन सकते हैं। खासकर तब, जब मरीज अपनी पुरानी खाने-पीने की आदतों को दोहराते हैं।

विज्ञापन

क्या है कारण

एक्सपर्ट के मुताबिक, अक्सर लोग मान लेते हैं कि एक बार स्टोन निकलने के बाद सब ठीक है। लेकिन हकीकत यह है कि अगर शरीर में ऑक्सलेट, यूरिक एसिड या कैल्शियम का असंतुलन बन रहा है, तो दोबारा पथरी बनने की पूरी संभावना है। कई फूड्स इस असंतुलन को बढ़ावा देते हैं, इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति अपने खानपान को लेकर जागरूक हो जाए, और कुछ चीजों को खाने से परहेज करना शुरू कर दें।

विज्ञापन

पथरी निकलने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

जब किडनी स्टोन निकल जाता है, तब गुर्दे की सतह थोड़ी संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में सही डाइट लेना जरूरी है ताकि किडनी पर ज्यादा प्रेशर न पड़े और स्टोन बनने वाले मिनरल्स की मात्रा को कंट्रोल करना भी आवश्यक है। आपको इन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए:

1. ऑक्सलेट युक्त फूड्स

विज्ञापन

कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन सबसे आम प्रकार की पथरी होती है। ऐसे में ऑक्सलेट युक्त फूड्स जैसे पालक, चुकंदर, बीट्स, टमाटर, मूंगफली, अखरोट, चाय, कॉफी आदि का सेवन कम से कम करना चाहिए। आपको अंगूर, स्ट्रॉबेरी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि ये भी किडनी स्टोन के दोबारा बनने की संभावना को बढ़ा सकते हैं।

Source-Freepik

विज्ञापन

2. अधिक नमक वाला खाना

ज्यादा नमक का सेवन किडनी पर दबाव डालता है और कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रोसेस्ड फूड, नमकीन स्नैक्स, पनीर और बाहर का ऑयली फूड खाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

3. प्रोटीन का ज्यादा सेवन

मांसाहारी भोजन, खासकर रेड मीट, चिकन, अंडे और सीफूड के ज्यादा सेवन से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है, जो यूरिक एसिड वाले स्टोन बनने का कारण बन सकता है।

विज्ञापन

4. मीठा

चीनी, शक्कर और मिठाई का ज्यादा सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ता है, इसलिए ऐसे भोजन का भी कम से कम सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

5. कोल्ड ड्रिंक और कैफीन ड्रिंक्स

सोडा, कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और अधिक कैफीन वाली चाय-कॉफी से भी बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी करते हैं और स्टोन बनने के रिस्क को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

किडनी स्टोन निकलने के बाद क्या खाएं?

  • दिनभर कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं।
  • तरबूज, सेब, केला और गाजर जैसे फल-सब्जी शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं। आप इन्हें अपनी डेली डाइट में शामिल करें।
  • सादा और पौष्टिक खाना जैसे दाल, चावल, सब्जियां और सलाद का अधिक से अधिक सेवन करें।
  • दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे दही, पनीर भी खाएं लेकिन उचित मात्रा में।
  • साबुत अनाज और फाइबर युक्त फूड्स पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और किडनी की सफाई में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- Low BP Causes: गर्मियों में अचानक गिर रहा है बीपी, क्या है कारण, ऐसे पाए राहत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ