छठे के बाद 7वें तलाक के लिए पहुंची कोर्ट तो जज ने पकड़ी चालाकी, सुनवाई का वीडियो वायरल

Viral News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि जज एक ऐसी महिला के केस की सुनवाई कर रहे हैं, जो 7वीं बार तलाक लेने पहुंची है। जज भी यह मामला देखकर हैरान रहे गए। वकील ने महिला को लेकर जो खुलासा किया, वह बेहद चौंकाने वाला है।

Court

File Photo

विज्ञापन

Viral News :  ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे महिलाएं शादी करने के बाद घर के जेवर, गहने लेकर फरार हो जाती हैं। ऐसे गिरोह में शामिल कई लड़कियां और पुरुष गिरफ्तार हो चुके हैं। राजस्थान और हरियाणा से ऐसे कई मामले सामने आए। अब एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला जब 7वीं बार तलाक के लिए कोर्ट पहुंची तो जज भी हैरान रह गए।

मामला कर्नाटक का है और यहां कोर्टरूम की सुनवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जज वकील से महिला के 7वें तलाक के बारे में पूछ रहे हैं। जज को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह 7वें पति का केस है? क्या सभी के खिलाफ 498a के तहत केस दर्ज करवाया है?

विज्ञापन

छह महीने ही पति के साथ रहती थी महिला 

जवाब में वकील ने कहा कि जी हां, सभी के खिलाफ 498a (प्रताड़ित करना, क्रूरता) का केस लिखवाया है। इसके साथ ही उसने मेंटेंनेस की भी मांग की थी। जज ने पूछा कि एक पति के पास यह कितने समय तक रहती थी? जवाब मिला कि एक साल से लेकर छह महीने तक यह पति के साथ रहती थी और केस दर्ज करके तलाक लेती थी। सेटलमेंट के पैसे लेती थी।


इसके बाद जज ने कहा कि यह महिला कानून के साथ खेल रही है। पीड़ित पक्ष ने जज के सामने सभी पूर्व पतियों के साथ महिला की शादी और शादी के दस्तावेज पेश कर दिए। जज ने सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी और अगली सुनवाई पर सभी पतियों को भी पूरी डिटेल्स के साथ बुला लिया। अब इस मामले को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ का कहना है कि अच्छा हुआ जज साहब ने मामले में दिलचस्पी दिखाई और इसकी तह तक जाने का फैसला किया। वहीं कुछ ने कहा कि अगर लड़की की जगह कोई लड़का होता तो इस कोर्ट से वह घर न जाता, बल्कि जेल भेज दिया जाता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ