---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

शराब वेज या नॉनवेज? क्या मांसाहार की श्रेणी में आती है बियर? जानें क्या है कारण

Alcohol Veg and Non-Veg : क्या आपको पता है कि बीयर नॉनवेज होता है? यहां पढ़िए और जानिए क्यों कई सारे ब्रांड के बीयर नॉनवेज माने जाते हैं। जानें कैसे चेक करें कि बीयर नॉनवेज है या वेज।

Alcohol Veg and Non-Veg : शराब का सेवन दुनिया भर में किया जाता है। कई लोग शराब के इतने शौकीन होते हैं कि वह पीने के लिए दोस्तों के साथ कई किमी दूर निकल जाते हैं। शराब का सेवन वेज और नॉनवेज दोनों तरह के लोग करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि शराब वेज है या नॉनवेज? क्या बियर मांसाहार है? आइए इस सवाल का जवाब समझने की कोशिश करते हैं।

अक्सर इस बात पर बहस होती है कि बीयर वेज है या नॉनवेज। बीयर भी अल्कोहलिक ड्रिंक होती है। बीयर में मुख्य रूप से सिरका, जल, मल्टेड बार्ली और होप्स का इस्तेमाल किया जाता है। मल्टेड बार्ली और होप्स पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। अगर हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो बीयर को नॉनवेज कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फिशिंग का उपयोग किया जाता है।

---विज्ञापन---

क्यों मांसाहारी है बीयर?

जिससे यह एक प्रकार का मांसपेय बन जाती है। इसके साथ ही, बीयर में गेलेटिन भी मिलाया जाता है। बहुत से लोगों को पता होगा कि बीयर तो जौ से बनाया जाता है। कई कंपनियां भी दावा करती हैं कि बीयर वेज होता है लेकिन लेकिन ज्यादातर बीयर बनाने वालीं कंपनियां बीयर को साफ करने के लिए इजिनग्लास का इस्तेमाल करती हैं, जो मछली के ब्लेडर से प्राप्त होता है। ऐसे में बीयर वेज कैसे हो सकता है?

यह भी पढ़ें : स्विमिंग पूल में नाबालिग लड़कों संग ‘अंतरंग’ पकड़ी गई 28 साल की महिला, उठा ले गई पुलिस

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं, अभी और पढ़िए

बीयर को खोलते ही उसमें झाग निकलता है, जानते हैं वो कैसे और क्यों निकलता है? दावे के अनुसार झाग को बनाने के लिए पेप्सीन (pepsin) का इस्तेमाल किया जाता है और पेप्सीन सूअर से मिलता है। एल्कोहलिक ड्रिंक्स में एल्ब्यूमिन का इस्तेमाल होता है, ये अण्डों के सफेद हिस्से से मिलता है।

यह भी पढ़ें :  स्विमिंग पूल में नाबालिग लड़कों संग ‘अंतरंग’ पकड़ी गई 28 साल की महिला, उठा ले गई पुलिस

---विज्ञापन---

कैसे पता लगाएं, ड्रिंक वेज है या नॉनवेज

अगर आपको यह पता लगाना है कि जो ड्रिंक आप पी रहे हो, वो नॉनवेज है या वेज है तो आपको प्रोडक्ट्स को बनाने में इस्तेमाल की गई चीजों के बारे में पढ़ना होगा ,इसके बाद उसके वेज या नॉनवेज होने की पुष्टि की जा सकती है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 27, 2024 02:39 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola