कोरोना के बाद नया वायरस, बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा; अब तक 400 की मौत

Mpox संक्रामक रोग है, जो बीमार व्यक्ति या इस वायरस से ग्रसित जानवर के संपर्क में आने से होता है। डॉक्टरों की मानें तो मंकीपॉक्स में chicken pox जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

Mpox

Mpox

विज्ञापन

Mpox is a Global threat : मंकीपॉक्स वायरस से होने वाली बीमारी एमपोक्स (Mpox) का खतरा लगतार बढ़ता जा रहा है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DCR) में इस समय इसका प्रकोप ज्यादा है। इस बीमारी से अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार इस बीमारी का बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा है।

क्या होता है एमपॉक्स?

एक रिपोर्ट के अनुसार बड़ों को Mpox का खतरा होने का खतरा 5 फीसदी और बच्चों को इससे ग्रसित होने का खतरा 10 फीसदी है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार एमपोक्स मंकीपॉक्स वायरस से होता है, यह एक तरह का संक्रामक रोग है, जो बीमार व्यक्ति या इस वायरस से ग्रसित जानवर के संपर्क में आने से होता है। डॉक्टरों की मानें तो मंकीपॉक्स में chicken pox जैसे लक्षण दिखाई देते हैं और पूरे शरीर पर लाल रंग के चकते हो जाते हैं।

विज्ञापन

अब तक 400 की मौत, WHO का है ये अलर्ट

3Mpox मे 2024 में अब तक कुल 11166 लोग ग्रसित हो चुके हैं, इनमें से 450 लोगों की मौत हो चुकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस संक्रमण से गर्भवती महिलाओं को खतरा है। WHO के अनुसार यह अब तक का सबसे खतरनाक वायरस है। यौन संक्रमण से भी इसके फैलने का पता चला है। इसके अलावा ये किसी संक्रमित के संपर्क में आने से जल्दी फैलता है।

एमपॉक्स के लक्षण

  • पूरे शरीर पर लाल चकते।
  • तेज बुखार और गला खराब हो जाता है।
  • सिर और शरीर में तेज दर्द होना।
  • हाथ-पैरों में सूजन

एमपॉक्स से बचाव कैसे करें?

  • संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखें।
  • मास्क पहनकर रखें।
  • सार्वजनिक संपर्क में आने वाली जगहों को न छुएं।
  • हाथ बार-बार साबुन से धोएं।
  • असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ