जवानी में स्किन को डल बनाने के लिए ये आदतें जिम्मेदार, सुधार लें वरना होगा पछतावा

Skincare tips: आजकल लोग समय से पहले बूढ़े होने लगे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी हर रोज की कुछ आदतें हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन सी आदतें हैं जिनकी वजह से व्यक्ति की स्किन जवानी में भी डल दिखने लगती है।

Early old age reasons

Early old age reasons

Skincare tips: बदलता लाइफस्टाइल हो, जंक फूड का बढ़ता इस्तेमाल या खराब खानपान, यह वो बुरी आदतें हैं जो कम उम्र में इंसान की स्किन को डल बनाने लगती हैं और उनके चेहरे पर झुरियां आने लगती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए लाइफ स्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो आपकी जवानी में डल होती स्किन के लिए जिम्मेदार हैं।

तनाव

तनाव होने से भी व्यक्ति के शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इससे आपके बाल झड़ने लगते हैं साथ ही कोलेजन प्रोडक्शन भी काफी कम हो जाता है जिससे आपकी स्किन डल लगने लगती है। इतना ही नहीं ज्यादा तनाव होने से स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होता है जिससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं।

अनहेल्दी फूड

अगर आप भी ज्यादा ऑयली, जंक या बाहर का अनहेल्दी फूड खाते हैं तो इससे भी आप समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं और आपके शरीर में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप अनहेल्दी फूड न खाएं।

कम नींद लेना

नींद की कमी से शरीर में कई बीमारियां होने लगती हैं। अगर आप कम सोते हैं तो इससे आप हमेशा थका हुआ और बेजान महसूस करेंगे। कम से कम 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है इससे आप स्वस्थ्य रहते हैं और आपकी स्किन हमेशा फ्रेश लगती हैं।

धूम्रपान और शराब का सेवन करना

धूम्रपान करने से स्किन में ऑक्सीजन का सप्लाई कम हो जाता है जिसके कारण नई कोशिकाओं का निर्माण नहीं हो पाता है। वहीं ज्यादा शराब के सेवन से डिहाइड्रेशन होने लगता है जिससे आपके चेहरे पर सूजन आने लगती है।

फिजिकल एक्टिविटीज न करना

आजकल लोगों की जिंदगी में फिजिकल एक्टिविटीज कम हो गई हैं। वो एक्सरसाइज नहीं करते हैं जिससे उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है और उनका चेहरा डल लगने लगता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ