drinking water after eating these foods side effects

इन 9 चीजों को खाने के बाद नहीं पीना चाहिए पानी, पाचन पर पड़ेगा असर

Health Tips: अक्सर हम बड़ों से सुनते हैं कि बहुत सी चीजों को खाने के बाद भूलकर भी पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि कहीं न कहीं पानी के साथ कुछ चीजों का रिएक्शन हो सकता है, जानें।  

Health Tips: कई सारी ऐसी खाने की चीजें होती हैं, जिनको खाने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि कई ऐसे फूड्स होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं या फिर पेट की बीमारियां होती हैं। कुछ भी खाने के बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। आइए जान लेते हैं कि वो कौन-कौन से फूड्स हैं, जिनको खाने के बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

चाय (Tea)

विज्ञापन

कई लोगों को गर्म चाय के सेवन के बाद तुरंत ही पानी पीते हैं, लेकिन ऐसा करने से पेट को नुकसान होता है। अगर आपको पानी पीना ही है, तो कम से कम 20 या 25 Min बाद पानी पीना चाहिए।

मिठाई (Sweets)

विज्ञापन

मिठाई खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता है।

दूध (Milk)

विज्ञापन

दूध पीने के बाद भूलकर भी पानी न पिएं। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। अगर पानी का सेवन करते हैं, तो एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती हैं।

विज्ञापन

आइसक्रीम (Ice cream)

आइसक्रीम खाने के बाद भी गलती से पानी नहीं पीना चाहिेए। क्योंकि ऐसा करने से गले में खराश होती है।

विज्ञापन

कौन सी चीजें खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए? जानें इस Video में-

 

विज्ञापन

तरबूज (Watermelon)

गर्मियों में खाया जाने वाला तरबूज शरीर में पानी की कमी होने नहीं देता है, लेकिन इसको खाने के बाद पानी का सेवन न करें, ये आपके पेट में अपच कर सकता है।

विज्ञापन

फल (Fruits)

आंवला, संतरा, मौसमी और नींबू खाने के बाद बिलकुल पानी का सेवन न करें। इसके अलावा, चीकू, केला, सेब, नाशपाती, अनानास और अनार खाने के बाद भी पानी न पिएं। क्योंकि खट्टे फलों को खाने के बाद गले में दर्द, खराश की समस्या होती है। वहीं, मीठे फल खाने के बाद खांसी और शुगर का लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।

विज्ञापन

भुना चना  (Roast Chana)

कभी भी भुने हुए चने खाने के बाद पानी का करने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

मूंगफली (Peanuts)

मूंगफली खाने के बाद पानी का सेवन करने से सूखी खांसी का खतरा होता है। क्योंकि मूंगफली की तासीर गर्म होती है। मूंगफली खाने के बाद कम से कम 15-20 मिनट बाद पानी पिएं।

विज्ञापन

कॉफी (Coffee)

अगर लगातार गर्म चीजें पीते हैं, तो जीभ को कुछ ठंडे की जरूरत होती है और अगर कॉफी के ऊपर पानी पीते हैं, तो डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ