डायबिटीज के मरीज डाइट में शामिल करें 5 चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Diabetes Control Foods: डायबिटीज की बीमारी होने पर खाने पीने पर कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती हैं, जो मरीजों के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। ऐसे में आप किन-किन फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करेंगी जानिए।  

Diabetes control foods

डायबिटीज Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Diabetes Control Foods: डायबिटीज आज सबसे बड़ी बीमारी बनकर उभरी है, जिसका खतरा बड़ों से लेकर बच्चों तक में देखने को मिलता है। अब तो काफी कम ऐज में यह बीमारी लोगों में देखने को मिल रही है, लेकिन खानपान सही न होने, नींद भरपूर न लेने से इस बीमारी को बढ़ावा मिलता है। यह एक लाइलाज बीमारी है और इसे कंट्रोल बस अच्छा खानपान और अच्छी जीवनशैली कर सकती है।

डायबिटीज होने पर सबसे पहले तो अपने ब्लड शुगर लेवल पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप या आपकी फैमिली में कोई भी इस बीमारी से ग्रस्त है तो सबसे पहले उनके खान-पान पर नजर डालें। इसके अलावा कुछ सुपर फूड्स की मदद से आप बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानें वे सुपर फूड्स कौन-कौन से हैं…

विज्ञापन

आंवला (Gooseberry) 

डायबिटीज मरीजों के लिए आंवला बहुत गुणकारी माना जाता है। आंवले में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है। ये आपके शरीर में ब्लड ग्लूकोज के लेवल को सुधार करता है और इसके साथ ही होने वाली थकान से बचाव करता है। आप इसे पाउडर या जूस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

मूंग (Moong) 

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में मूंग दाल शामिल करनी चाहिए। यह किसी रामबाण से कम नहीं है। इस दाल में कई पोषण तत्व मिलते हैं, जैसे- पोटेशियम, विटामिन सी, फाइबर, आयरन आदि। बाकी दालों की तुलना में यह काफी हल्की होती है, जो जल्दी से डाइजेस्ट हो जाती है। यह ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रखती है।

करी पत्ते (Curry Leaf) 

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में करी पत्ता शामिल करना चाहिए। क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होती है। यह पाचन के लिए बेस्ट मानी जाती है। आप भोजन बनाते समय इसके पत्तों का यूज कर सकते हैं। इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा।

विज्ञापन

मोरिंगा (Moringa) 

मोरिंगा को सुपर फूड माना जाता है, जो वेट लॉस में हेल्प करता है। मोरिंगा के पत्तों से बने पाउडर का सेवन करने से बॉडी में ग्लूकोज मैनेज हो जाता है। अगर आप डेली एक स्पून पाउडर का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

ज्वार (Sorghum)

डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्वार से बने आटे को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है और फाइबर के साथ-साथ कई पोषक तत्व इसमें होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। News24 की ओर से इस जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ