Brain Stroke Causes: सर्दियों में ये 5 संकेत ब्रेन स्ट्रोक के लक्ष्ण, क्या कहते हैं डाक्टर?

Brain Stroke Causes: सर्दियों में बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इनमें ब्रेन स्ट्रोक का रिस्क सबसे अधिक होता है, लेकिन क्यों? आइए डॉक्टरों के पैनल से जानते हैं इसका कारण, संकेत और बचाव के उपाय।

Brain Stroke Causes

Brain Stroke Causes

विज्ञापन

Brain Stroke Causes: ठंड के मौसम में शरीर की नसों में सिकुड़न की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आपको ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, खासतौर पर वे लोग हमेशा रिस्क में होते हैं, जो पहले से हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। सर्दियों में तापमान तेजी से गिरता है, जिससे नसें सिकुड़ने लगती हैं और इससे खून का प्रवाह बाधित होता है। इन सभी कारणों से सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। आइए डॉक्टरों से जानते हैं इस बीमारी का रिस्क क्यों सर्दियों में बढ़ जाता है और इसके लक्षण, जिन्हें इग्नोर करना सही नहीं है।

क्या कहता है डॉक्टरों का पैनल?

न्यूज 24 की टीम से बातचीत में डॉक्टरों के पैनल जिसमें डॉक्टर अरविंद शर्मा, डॉक्टर कुणाल, न्यूरोलॉजिस्ट और डॉक्टर राजीव सिंघल बताते हैं ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम किसको ज्यादा होता है, इसके लक्षण, सर्दियों में बढ़ने का रिस्क और सेफ्टी टिप्स।

विज्ञापन

सर्दियों में स्ट्रोक का रिस्क क्यों?

डॉक्टर कुणाल बताते हैं कि स्ट्रोक का रिस्क सर्दियों में ज्यादा होने के 2 प्रमुख कारण हैं- पहला ग्रंथियों में ब्लड फ्लो का प्रभावित होना, खासतौर पर सुबह के समय हार्मोन रिलीज होने के चलते ऐसा होता है। सर्दियों में खून जमता है क्योंकि तापमान में गिरावट आ जाती है। दूसरा- ब्लड प्रेशर का असंतुलन भी सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक के रिस्क को बढ़ाता है।

किन लोगों को ज्यादा रहता है स्ट्रोक का रिस्क

  1. उन लोगों की भी स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा होता है, जिनकी फैमिली हिस्ट्री में भी बीमारियां रही हों।
  2. शराब पीने वाले और धूम्रपान करने वाले लोगों को भी स्ट्रोक का रिस्क रहता है।
  3. हाई बीपी के मरीजों को भी स्ट्रोक का रिस्क रहता है।

विज्ञापन

स्ट्रोक के कारण

डॉक्टर राजीव बताते हैं कि गलत खान-पान, मोटापा, मधुमेह, शराब, स्मोकिंग, तनाव के चलते भी स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है। डॉक्टर कहते हैं कि भारत में हर साल 40 से 50 हजार लोगों को ब्रेन ट्यूमर होता है, जिसमें इस साल 25% की बढ़ोतरी भी देखी गई है और ब्रेन स्ट्रोक के अधिकांश मामले 25 से 40 साल के लोगों में पाए जाते हैं।

ब्रेन स्ट्रोक के संकेत

डॉक्टर अरविंद बताते हैं कि ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों में चेहरे और हाथ-पैर में अचानक कमजोरी महसूस हो सकती है। शरीर में सुन्नपन रहना भी ब्रेन स्ट्रोक का संकेत है, बोलने में कठिनाई होना, आंखों से देखने में समस्या महसूस करना भी ब्रेन स्ट्रोक का लक्षण है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ