---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Benefits Of Waking Up Early: सुबह देर से उठने वाले बांध लें गांठ! जल्दी उठने से होते हैं ये 5 फायदे

Benefits Of Waking Up Early: आजकल लोग मॉडर्न लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं जिसमें रात को सोने और सुबह जागने का समय बिगड़ा हुआ रहता है। अगर रात को लेट सो रहे हैं तो सुबह जल्दी उठने का तो सवाल ही नहीं है, ऐसे में आपको सुबह उठने के लाभ भी नहीं मिलेंगे। सेहतमंद रहने के लिए सुबह जल्दी उठना क्यों जरूरी है और इसके फायदे क्या है, जानिए इस रिपोर्ट में।

---विज्ञापन---

Benefits Of Waking Up Early: सेहतमंद रहने के लिए खाने के साथ-साथ अच्छी नींद होना भी जरूरी है, क्योंकि बेहतर नींद से आप बीमारियों से दूर रहते हैं और इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। हर किसी को रोजाना लगभग 7 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है, ताकि शरीर एक्टिव रह सके। अगर आपको इसके फायदे नहीं पता तो एक बार सेम टाइम पर सोने और जगने के पैटर्न को फॉलो करके देखिए, निश्चित ही आपकी धारणा बदल जाएगी। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो लोग सुबह 5 से 7 के बीच उठते हैं, वे हमेशा स्वस्थ रहते हैं। आइए जानते हैं सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं।

1. खुद के लिए समय

---विज्ञापन---

आजकल लोग अपनी प्रोफेशनल लाइफ में इतना बिजी रहने लगे हैं कि खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको स्वयं के साथ बिताने के लिए समय मिलेगा। इस समय आप अपने बारे में सोच सकते हैं, खुद के लिए कुछ नई तैयारी कर सकते हैं या फिर आप अपनी किसी हॉबी को फॉलो कर सकते हैं ताकि आपका माइंड रिलैक्स रहे।

ये भी पढ़ें- हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

---विज्ञापन---

2. काम में फोकस

जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, उनका ब्रेन ज्यादा एक्टिव रहने लगता है। जल्दी उठने से कार्यक्षमता बढ़ती है, लोग ज्यादा काम कर पाते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में पब्लिश एक रिपोर्ट की मानें तो ऑफिस में इन लोगों की प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। यहीं नहीं, सुबह जल्दी उठने से इन लोगों में नॉलेज और फोकस भी बढ़ता है। ये लोग एक्टिव तरीके से काम कर पाते हैं।

---विज्ञापन---

3. बेहतर नींद

अगर आप सुबह जल्दी उठने की आदत डाल लेते हैं तो आपको नेचुरली रात को सही समय पर नींद आने लगेगी, जैसे-अगर आप सुबह 6 बजे उठ रहे हैं तो रात को 10 बजे तक आप बिस्तर की ओर खिंचे चले जाएंगे। इससे आप रोजाना अच्छी और नियमित दिनचर्या का पालन कर सकेंगे।

---विज्ञापन---

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

4. मेंटल हेल्थ को लाभ

रात को समय सोना और जल्दी उठना अच्छी आदत है। ऐसा करने से आप स्ट्रेस फ्री रहने लगेंगे। सुबह का वातावरण तनाव मुक्त रहने में आपकी मदद करता है। सुबह की धूप और हवा, दोनों ही आपके मस्तिष्क की ग्रोथ के लिए जरूरी होता है। अगर ऑफिस जाते हैं तो सुबह जल्दी उठकर कुछ समय पर्यावरण के साथ जरूर बिताएं।

---विज्ञापन---

5. मोटिवेशन

जल्दी उठने से आपके अंदर आत्मविश्वास और मोटिवेशन बढ़ता है। सफल जिंदगी के लिए इंसान में इन दोनों का होना जरूरी है। सुबह उठने से आप एक्सरसाइज या फिर योग कर सकते हैं, जो आपको मेंटली स्ट्रांग बनाते हैं।

---विज्ञापन---

कैसे उठे सुबह जल्दी?

इसके लिए आपको एक समय निर्धारित करना होगा, जब आप सो पाए। 6 बजे उठने के लिए 10 बजे तक सोने की कोशिश करें। शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन आदत लगने के बाद ऐसा करना आसान हो जाएगा। अगर खुद से कोशिश करने के बाद भी आप सुबह नहीं उठ पा रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 20, 2024 11:51 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola