Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

इन्फ्लुएंसर की कम उम्र में कैसे चली गई जान? लिवर डैमेज के इन लक्षणों को इग्नोर करना खतरनाक

हाल ही में एक 28 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की लिवर डैमेज के कारण मृत्यु हो गई। वह एक गंभीर लिवर डिजीज से जूझ रही थी, जिस कारण काफी समय से अस्पताल में भी भर्ती थी। लिवर डैमेज अक्सर धीरे-धीरे विकसित होता गया और उसके लक्षण गंभीर होते गए। कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत में सुधार भी देखा गया था मगर फिर भी उसकी मौत हो गई।

Author
Edited By : Namrata Mohanty Updated: Apr 22, 2025 11:58

जर्मन ट्रैवल इंफ्लुएंसर वैनेसा कोनोपका की 28 साल की उम्र में लिवर डिजीज से मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो वह लिवर डिजीज और निमोनिया दोनों से पीड़ित थी। उनके बॉयफ्रेंड, जो उनके ट्रैवल अकाउंट ‘हैप्पीनेस क्रॉसिंग’ के को-मैनेजर हुआ करते थे, उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वैनेसा अब नहीं रही हैं। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, कोनोपका को 31 दिसंबर को फिलीपींस में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे वह कमजोर हो गई थी, उन्हें खाने, चलने और आसानी से बोलने में भी परेशानी हो रही थी।

उनके बॉयफ्रेंड, फर्नांडो ने एक गो फंड मी नामक एक पेज बनाया था, जहां वे वैनेस को वापस जर्मनी ले जाने के लिए मेडिकल एयर एम्बुलेंस के लिए 1,93,20,355 से अधिक राशि जुटाई जा सके, क्योंकि वैनेसा की स्थिति के लिए नॉर्मल फ्लाइट सुरक्षित नहीं थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-हीटवेव्स के दौरान गर्भवती महिलाएं कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? ये टिप्स आएंगी काम

कैसे लक्षण दिखे वैनेसा में?

वैनेसा कोनोपका को लिवर से जुड़ी बीमारी थी और निमोनिया भी था। हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें खाने और बोलने में दिक्कतें हो रही थी। इंफ्लुएंसर चलने में भी कठिनाई महसूस कर रही थी।

---विज्ञापन---

वैनेसा को 20 फरवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कुछ दिनों बाद उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ था, जिसके बाद वह कुछ समय के लिए वापस सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई थी। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसमें देखा जा रहा था कि उनकी आंखें और त्वचा पीली पड़ी हुई थी यानी उन्हें पीलिया हुआ था।

हालांकि, सुधार होने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और 7 मार्च को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

लिवर डैमेज के संकेत

  • थकान।
  • कमजोरी।
  • उल्टी आना।
  • पेट में दर्द और सूजन।
  • पीलिया, स्किन और आंखों का पीला दिखना।

लिवर को हेल्दी रखने के उपाय

  • स्वस्थ वजन मेंटेन करें।
  • संतुलित आहार का सेवन करें।
  • शराब के सेवन से परहेज करें।
  • प्रोसेस्ड और रासायनिक फूड्स से परहेज करें।
  • ग्रीन टी पिएं।

ये भी पढ़ें-डबल निमोनिया क्या है? जिससे हुआ पोप फ्रांसिस का निधन, जानें संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 22, 2025 11:58 AM

संबंधित खबरें