शेयर बाजार ने इस सप्ताह की शानदार शुरुआत की है। मार्केट उछाल के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 130 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल कर चुका है। पिछले सप्ताह भी बाजार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा था।
बैंकिंग स्टॉक्स उछले
बैंक निफ्टी सहित अधिकांश इंडेक्स आज तेजी से कारोबार कर रहे है। खबर लिखे जाने तक बैंक निफ्टी 1% से अधिक की छलांग के साथ 51,186.35 के लेवल से आगे निकल गया था। SBI, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, HDFC बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक, एक्सिस बैंक के शेयरों में उछाल दिखाई दे रहा है। इसी तरह, जिस बैंक को सरकार निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है, उस IDBI बैंक के शेयरों में भी मजबूती है। हालांकि, इंडसइंड बैंक के शेयर में गिरावट है।
ये इंडेक्स भी मजबूत
निफ्टी मेटल इंडेक्स, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। BSE की बात करें, तो सबसे ज्यादा उछाल पावर ग्रिड के शेयर में दिखाई दे रहा है। वहीं, गिरावट के मामले में टाइटन फिलहाल सबसे आगे है। इसके बाद Zomato, इंफोसिस और महिंद्रा का नंबर है। ऑटो सेक्टर में Maruti Suzuki का शेयर मजबूती हासिल करने में कामयाब रहा है। Hyundai Motor India का शेयर भी ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार कर रहा है।
दूसरे बाजारों का हाल
एशिया के दूसरे शेयर बाजारों की बात करें, तो जापान का Nikkei 225 इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। चीन का SSE Composite इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है. हांगकांग का Hang Seng भी लाल है। इसी तरह, इंडोनेशिया के बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। दरअसल, देश की अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों में डर का माहौल है और इस वजह से बाजार में बिकवाली हो रही है। Jakarta Stock Exchange Composite इंडेक्स में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट है।
यह भी पढ़ें – Crypto निवेशक इस बार उठाएंगे सबसे अधिक नुकसान, किसने दी ये चेतावनी?
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
3 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
4 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
6 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
6 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
7 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
8 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
9 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
9 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines