Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

Sri Lanka: पाकिस्तानी ‘लड़ाकू’ जहाज तैमूर पहुंचा कोलंबो, जानें जहाज की खास बातें

कोलंबो:  पाकिस्तान लड़ाकू जहाज (PNS) तैमूर शनिवार को कोलंबो के बंदरगाह पर पहुंच गया है। श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार यह जहाज पश्चिमी समुद्र में श्रीलंकाई नौसेना के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए आया है। न्यूज फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार चीन निर्मित इस शिप की लंबाई करीब 134 मीटर है। Pak warship PNS Taimur […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Aug 13, 2022 19:27

कोलंबो:  पाकिस्तान लड़ाकू जहाज (PNS) तैमूर शनिवार को कोलंबो के बंदरगाह पर पहुंच गया है। श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार यह जहाज पश्चिमी समुद्र में श्रीलंकाई नौसेना के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए आया है। न्यूज फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार चीन निर्मित इस शिप की लंबाई करीब 134 मीटर है।

 

तीन दिन रहेगा

पाकिस्तानी जहाज की कमान कैप्टन एम यासिर ताहिर ने संभाल रखी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह शिप 15 अगस्त तक कोलंबो में रुकेगा।  इसके चालक दल दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के मकसद से लिए श्रीलंका नौसेना द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा कि यह शिप न केवल देश की समुद्री सीमा पर पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा वास्तुकला को सुदृढ़ करने का काम करेगा बल्कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के समुद्री मार्गों की सुरक्षा में भी मदद करेगा।

चीन ने खास पाकिस्तान के लिए बनाया

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार इस साल जून में चीन ने पाकिस्तान की नौसेना ने यह शिप दिया था। चीन ने इसे खास पाकिस्तान की नौसेना के लिए बनाया है। यह जनवरी 2022 में पाकिस्तान नेवी फ्लीट में शामिल हुआ था। उधर, पाकिस्तान नौसेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार तकनीकी रूप से उन्नत और अत्यधिक सक्षम समुद्री संपत्ति के रूप में पीएनएस तैमूर के पास उच्च तकनीक वाले हथियार और सेंसर हैं। यह नवीनतम युद्ध प्रबंधन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणलियों से लैस है।

 

First published on: Aug 13, 2022 07:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.