Holi Bhai Dooj 2026: आज या कल, कब है होली भाई दूज? जानिए सटीक तारीख और तिलक करने की विधि

Holi Bhai Dooj 2026: होली के बाद कब मनाई जाएगी होली भाई दूज? यहां जाने सटीक तारीख और भाई को तिलक करने की सही विधि के बारे में.

Holi Bhai Dooj 2026

Photo Credit- Social Media

Holi Bhai Dooj 2026: होली का पर्व इस बार ग्रहण के कारण एक दिन बाद यानी आज 4 मार्च को मनाया जा रहा है. जबकि, होलिका दहन के अनुसार, रंगोत्सव 3 मार्च को होना था. होली के एक दिन बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. अब होली की तारीख में परिवर्तन होने से भाई दूज कब मनाई जाएगी इसको लेकर कन्फ्यूजन हो रही है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि, होली के बाद आने वाली भाई दूज कब है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब है होली भाई दूज?

होली के पर्व के बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. इस बार होली की तारीख बदलने से भाई दूज की तिथि को लेकर लोग भ्रम में हैं. चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीया की शुरुआत 4 मार्च 2026 की दोपहर को 4 बजकर 48 मिनट पर होगी. इसका समापन अगले दिन 5 मार्च को शाम 5 बजकर 03 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयतिथि को महत्व देते हुए 5 मार्च को होली भाई दूज मनाई जाएगी.

विज्ञापन

भाई के तिलक की विधि

होली भाई दूज पर भाई को तिलक किया जाता है. भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. साफ और नए कपड़े पहनें. इसके बाद घर की उत्तर-पूर्व दिशा में चावल या आटे के घोल से चौक बनाएं. इसके ऊपर लकड़ी की पटरी रखकर भाई को उत्तर की ओर मुख करके बैठाएं. भाई के माथे पर तिलक करें और कलावा बांधे. भाई की आरती करें और कुछ मीठा खिलाकर मुंह मीठा करें. भाई अपनी बहन को दक्षिणा दें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ