Kaalchakra: इस होली किस रंग से जागेगी आपकी किस्मत? पंडित सुरेश पांडेय से जानें रंगों का महत्व

Kaalchakra: आज 4 मार्च 2026 को देशभर में रंगों वाली होली खेली जा रही है. यदि होली खेलते समय आप अपने लकी रंग का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको ग्रहों का साथ मिल सकता है. साथ ही जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं हर एक रंग के महत्व और लाभ के बारे में.

Kaalchakra Today 4 March 2026

Credit- AI Gemini & Social Media

Kaalchakra Today 4 March 2026: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है, जिसके अगले दिन रंगों वाली होली यानी धुलंडी खेली जाती है. इस बार कल 3 मार्च 2026 को होलिका दहन हुआ, जिसके बाद आज 4 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जा रहा है. होली के दिन लोग पुरानी बातों को भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशी से त्योहार का जश्न मनाते हैं. हालांकि, होली पर रंगों का भी खास महत्व है, जिनके इस्तेमाल से भाग्य चमक सकता है.

विज्ञापन

आज 4 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको होली के रंगों के महत्व और लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

होली के रंगों का महत्व

  • लाल-

लाल रंग को प्रेम और कामुकता का प्रतीक माना जाता है, जो कि रक्त, हृदय और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं को दूर करता है. जिन लोगों को गुस्सा ज्यादा आता है, उन्हें लाल रंग के गुलाल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

  • पीला-

पीले रंग को आरोग्य, शांति और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है, जो कि व्यक्ति के मन को आध्यात्म की ओर लेकर जाता है. पीले रंग का प्रयोग देव कार्यों में ज्यादा किया जाता है. पीले रंग के गुलाल से होली खेलने से जीवन से निराशा और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

विज्ञापन
  • नीला-

नीले रंग से मानसिक शांति मिलती है और रक्तचाप भी नियंत्रण में रहता है. जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही है, उनके लिए नीले रंग से होली खेलना शुभ होता है. वहीं, जिन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर तनाव होता है, उनके लिए भी इस रंग के गुलाल का इस्तेमाल करना शुभ होता है.

यदि आप अन्य रंगों के महत्व और लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ