---विज्ञापन---

Religion angle-right

Holi 2026: होली के हर रंग का है अपना महत्व, किसे लगाएं कौन से कलर का गुलाल? जानिए

Holi 2026: होली के पर्व पर लोग एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं. होली पर हर रंग का अपना अलग महत्व होता है. होली के दिन सभी अबीर-गुलाल और रंग में रंगे नजर आते हैं. होली पर लाल, पीले, हरे और नारंगी रंगों के महत्व के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

Holi 2026: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होता है और इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. होली का पर्व हर साल बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. होली पर लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं. होली का पर्व इस साल 3 मार्च को है. इस दिन होलिका दहन होगा और 4 मार्च को रंगोत्सव यानी धुलेंडी मनाई जाएगी. होली के रंगों का अलग-अलग महत्व होता है. चलिए होली के रंगों का महत्व जानते हैं और किसे कौन से रंग का गुलाल लगाना चाहिए इसके बारे में जानते हैं.

नारंगी रंग

नारंगी यानी ऑरेंज कलर का गुलाल खुशहाली का प्रतीक होता है. इस रंग को ऊर्जा, उत्साह, रचनात्मकता का प्रतीक मानते हैं. आप होली के दिन नारंगी रंग का गुलाल अपने दोस्तों को लगा सकते हैं. नारंगी गुलाल करीबी दोस्तों और परिजनों को लगा सकते हैं.

---विज्ञापन---

लाल रंग

लाल रंग को साहस, उत्साह, पराक्रम और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. लाल रंग धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ होता है. होली के पर्व पर आप लाल गुलाल भगवान को अर्पित कर सकते हैं. होली पर भगवान की पूजा के समय लाल गुलाल का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही लाल रंग का गुलाल बच्चों और युवाओं को लगाना अच्छा होता है.

ये भी पढ़ें – Numerology: भावुक स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग, जल्दी मान जाते हैं बुरा, इस ग्रह से है संबंध

---विज्ञापन---

हरा रंग

हरे रंग को शीतलता, ताजगी, सुकून और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. हरा रंग तनाव को कम करता है. होली पर आप अपने से बड़ों और परिजनों को हरा गुलाल लगा सकते हैं. हरा रंग सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. बड़े लोगों के साथ हरे गुलाल से होली खेलें.

पीला रंग

पीले रंग को सुंदरता, पूजा और सम्मान का प्रतीक मानते हैं. होली के दिन पीले रंग के गुलाल का आप बहनों और घर की महिलाओं को लगा सकते हैं. आप इस प्रकार होली के अवसर पर रंगों के अनुसार होली खेल सकते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 04, 2026 07:36 AM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola