सिंगापुर: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने गुरुवार को सिंगापुर छोड़ दिया समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार शहर-राज्य के आव्रजन कार्यालय ने कहा उनकी सामाजिक यात्रा पास समाप्त होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने सिंगापुर छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार मालदीव के बाद अब थाईलैंड राजपक्षे का दूसरा दक्षिण पूर्व एशियाई देश हो सकता है जहां वह श्रीलंका से भागने के बाद अस्थायी आश्रय लेंगे।
90 दिन रुक सकते हैं थाईलैंड
इससे पहले थाईलैंड ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे द्वारा देश में शरण मांगने की खबरों पर कहा था कि वह आने के लिए कहा रहें हैं लेकिन वह शरण लेने की मांग नहीं कर रहे। आगे थाईलैंड के प्रवक्ता ने कहा था कि वैसे राजनयिक पासपोर्ट पर राजपक्षे के प्रवेश में कोई समस्या नहीं है। वह राजनयिक के तौर पर 90 दिनों तक रह सकते हैं।
इस्तीफा दिया था
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति को पिछले महीने मालदीव से सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर 14 दिनों का यात्रा पास जारी किया गया था । उन्हें वहां दो सप्ताह तक रहने की अनुमति दी गई थी। श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने 15 जुलाई को राजपक्षे के आधिकारिक इस्तीफे की घोषणा की थी। गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने 21 जुलाई को संसद में मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या के समक्ष श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines