Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी20 लीग बिग बैश (BBL) की टीम पर्थ स्कॉर्चर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श का कॉन्ट्रैक्ट तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। बीबीएल के पिछले सीजन के बाद मिचेल मार्श का पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ अनुबंध खत्म हो गया था। इसके बाद खबरें आ रही थीं कि वह अगला सीजन किसी दूसरी टीम के लिए खेल सकते हैं। लेकिन अब पर्थ स्कॉर्चर्स ने उन सभी अटकलों पर रोक लगा दी है और मिचेल मार्श को अगले तीन साल के लिए अपनी टीम में बनाए रखा है।
पिछले तीन साल में मार्श ने सिर्फ एक मैच खेला
मिचेल मार्श पिछले तीन सालों में अपनी फिटनेस की वजह से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। इस दौरान उन्होंने बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए सिर्फ एक ही मैच खेला है। अब तीन साल के नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के बाद मार्श ने खुशी जाहिर की है।
उन्होंने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं फिर से स्कॉर्चर्स के साथ जुड़ रहा हूं। मैं शुरू से ही इस टीम का हिस्सा रहा हूं और इस टीम ने हमेशा मेरा अच्छे से ख्याल रखा है। एक ही टीम के साथ लंबे समय तक खेलना बड़ा फैसला होता है, लेकिन मेरे लिए यह फैसला लेना बहुत आसान था।” इधर, विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में ब्रिस्बेन हीट की टीम ने भी अपनी स्टार खिलाड़ी जेस जोनासन का कॉन्ट्रैक्ट दो साल के लिए बढ़ा दिया है।
‘स्कॉर्चर्स मेरी जिंदगी का हिस्सा है’
मिचेल मार्श ने कहा, “मैं स्कॉर्चर्स के साथ फिर से जुड़कर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। यह टीम मेरे बचपन से मेरे साथ रही है और हमेशा मेरा अच्छे से ख्याल रखा है। एक ही टीम के लिए खेलना मेरे लिए एक बड़ा फैसला था, लेकिन ये फैसला लेना मेरे लिए काफी आसान था। आज के समय में खिलाड़ी दुनिया की कई टीमों से खेलते हैं, लेकिन स्कॉर्चर्स के लिए खेलना मेरे लिए घर लौटने जैसा है। मैं चाहता हूं कि मेरा करियर एक ही क्लब के खिलाड़ी के तौर पर खत्म हो, ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात होगी।”
मार्श ने आगे कहा, “इस टीम के कई खिलाड़ी सिर्फ मेरे साथी नहीं, बल्कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। जैसे जोएल पेरिस, जो मेरी शादी में गवाह भी थे। अपने खास दोस्तों के साथ खेलना हमेशा एक अलग अनुभव होता है। मैं पिछले कुछ सालों से हर मैच को ध्यान से देखता रहा हूं और अब फिर से टीम का हिस्सा बनकर योगदान देने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मेरा सपना है कि हम फिर से फाइनल में पहुंचें और ट्रॉफी के लिए मुकाबला करें।”
मैनेजर ने कही ये बात
पर्थ स्कॉर्चर्स के जनरल मैनेजर ने कहा, “मिच को दोबारा साइन करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता थी। वह ना सिर्फ बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं। हम बहुत खुश हैं कि वो अगले तीन सीजन तक हमारी टीम का हिस्सा रहेंगे। मिच शुरुआत से ही स्कॉर्चर्स के अहम सदस्य रहे हैं। वह टीम के लिए हमेशा समर्पित और जुनूनी रहे हैं और बाकी खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा हैं। उनकी कप्तानी, अनुभव और हरफनमौला खेल हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।”
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
1 hr agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 hr agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
2 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
4 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
4 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
8 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines