नई दिल्ली: दिल्ली के जेएनयू यूनिवर्सिटी फिर से चर्चा में है। खबर है कि कैंपस में मारपीट हो गई है। जानकारी के अनुसार, ताप्ती हॉस्टल में रहने वाले छात्र का दूसरे हॉस्टल के छात्र से विवाद हुआ। दोनों तरफ से बाहरी लोगों को JNU में बुलाया गया उसके बाद मारपीट हुई। पुलिस टीम मौके पर है। किस कारण ये लड़ाई शुरू हुई, उन दो छात्रों के बीच किस मुद्दे को लेकर विवाद रहा, अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना में दो छात्रों को चोट आई है। फिलहाल कैंपस में पुलिस पहुंच गई है और जांच कर रही है।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी जेएनयू में कई मौकों पर बवाल हुआ है। जनवरी 2020 में भी जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों-शिक्षकों पर हमला किया था। उस समय लाठी-डंडों से लैस करीब 50 नकाबपोश बदमाशों ने इस हमले को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ